Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 05 febuary 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए खास रहने वाला है। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।
मेष राशि
व्यावसायिक कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे व किसी सेमिनार में भी भाग लेंगे। नए कार्यों में आधुनिक प्रणाली के प्रति उत्साह प्रदर्शित करेंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को भोजन करा दें।
यह भी पढ़ें- अप्रैल माह में शनि और गुरु मिलकर चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत
वृष राशि
चीजों के पीछे भागने के बजाय वर्तमान समय का आनंद लें। कार्य में विघ्न को लेकर अधीर ना हो। घर में प्रेम का माहौल बनाए रखें ताकि मन को तनाव कम रहें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और वस्त्र उपहार दें। किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें।
मिथुन राशि
परिवार व मित्र आपके सुझाव के लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी से प्रेम व सहयोग मिलेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिला दें।
कर्क राशि
परिवर्तन जीवन का नियम है यह बात अपने दिमाग में रखें। बीती बातों पर कोई पछतावा ना करें। निजी संबंध संवेदनशील रहेंगे उन्हें प्रेम से सिंचन करें। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जीवन में नए रास्ते आपका इंतजार करेंगे। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
निजी संबंधों में मधुरता के लिए अपने जीवनसाथी से बात समझा करें। व्यावसायिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है अतः घबराएं नहीं अपना हौसला बनाए रखें। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
संबंधों में बिना वजह की ईर्ष्या ना रखें। चीजों को अपने दिमाग में ना रखें। आगे चले और अच्छे कार्य करें। निजी व्यावसायिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। अति विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है अतः दिमाग से काम लें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और घायल गाय का उपचार कर दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जप करें।
तुला राशि
छोटे मामलों को साधने की जगत में बड़ी चीजों की अनदेखी कर सकते हैं अतः प्राथमिकताएं तय कर लें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
सेना या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें कि आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर में माता-पिता का सम्मान करें और किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से माहौल अच्छा होगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।
धनु राशि
घर में व्यावसायिक जीवन में शांति रहेगी। अगर आप रिसर्च अथवा शिक्षा के कार्य से जुड़े हैं तो आपको सफलता मिलेगी। सुबह माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें । गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर को खाने को दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
निजी संबंधों की सत्यता को समझने के लिए आपको दृढ़ रहना होगा। भावनात्मक संबंधों में दिल से भी कार्य करें। अगर आप जमीन की खरीदारी करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन करा दें।
कुंभ राशि
कई कार्यों को एक साथ करने की वजह से तनाव हो सकता है। घर में जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाएं व बिना वजह ना उलझे। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते का उपचार कर दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
व्यावसायिक कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी में है तो आपको आज अपने अधिकारियों से लाभ मिलेगा। किसी लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। घर परिवार में सौहद्रता रहेगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार कर दें।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में 30 साल बाद बनेगी शनि और मंगल की युति, इन राशियों को मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines