---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 23 मई गुरुवार का राशिफल बताया है, जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए आज 23 मई का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: क्या आप भी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं? इसका पता अपनी कुंडली या राशि से भी लगा सकते हैं। दैनिक राशिफल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आज के बारे में जान सकता है। हम आपको ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 23 मई, गुरुवार का राशिफल और उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 12 राशियों का आज 23 मई का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

शासन सत्ता से सहयोग लेने में दिक्कत आएगी। जीवन में कुछ नया करने के लिए जोश रहेगा व प्रेरणा भी मिलेगी। आप जहां भी जाएंगे वहां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

यात्रा देशाटन अथवा सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।आपको अपना मन ठीक रखना होगा। जब भी कोई परिवार में मतभेद करें तो आप उनको प्रेम से समझाएं क्योंकि समय जैसे ही गुजरेगा वैसे ही सब कुछ ठीक होता चलेगा। गरीब व्यक्ति को भोजन करा दें। किसी अनाथालय अथवा वृद्ध आश्रम में वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। संगीत के क्षेत्र में आप अगर रुचि रखते हैं तो आपको सफलता मिलने वाली है। सुबह गाय को हर पलक या सब्जी खिला दें और घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

नेत्र या उधर विकार के प्रति सचेत रहें। मन में बिना वजह के संचय ना रखें अन्यथा आपको दुख होगा। किसी गरीब व्यक्ति को दही या मिश्री या आटा का दान कर सकते हैं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सभी लोग आपसे खुश और संतुष्ट रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और गणेश जी की उपासना करें।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी यात्रा और देशाटन संभव है। ध्यान से अपना कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने सबल व दुर्बल पक्ष को समझने का प्रयास अवश्य करें। सुबह घायल गोवंश का उपचार करा दें और उनको खाने को हरा चारा दें।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन तक, कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह? 

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। अपने किसी मित्र अथवा सहकर्मी के कार्य में मदद करेंगे तो आपको अच्छा सुकून मिलेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी आपका समय अब अच्छा रहेगा। अपने अधिकारी तथा अपने सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि आपको जीवन में सब कुछ अच्छा-अच्छा महसूस हो। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें या सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। बंदर को केले खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर कोई आपका दुश्मन है तो अब कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा क्योंकि यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल है। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। वैभव लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार में कोई शादी या फंक्शन की वजह से आप व्यस्त भी रहेंगे। दूर के मित्र और रिश्तेदारों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार भी करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

धार्मिक आयोजन में हिस्सेदारी रहेगी। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः अपना मन केवल निश्चित कम पर ही लगाए। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। तीखी वाणी से बचें। शनि चालीसा का पाठ करें।शनि मंदिर जाकर के शाम को दीपक जलाएं।

मीन राशि

दांपत्य जीवन में सुखमय होगा। उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक जीवन में भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। घर-परिवार में माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। सुबह गाय को रोटी और गुड़ खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 22, 2024 04:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola