Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 12 June 2023: आज दिनांक 12 जून और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Somwar Ke Upay : सोमवार को इन उपायों से प्रसन्न होते हैं भोले नाथ, बदल देते हैं किस्मत, धन की भी नहीं रहती कमी
नीच मंगल राशि स्वामी ये आपके क्रोध को आप पर हावी रख सकता है। आज अपनी मां से प्रेम से बात करें, क्योंकि उनके ही भाव में नीच हो रहा है इसलिए अपनी मां को कोई ऐसी बात ना बोले जो उन्हें बुरी लगे। आज आपकी कोई बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है। अपने शब्दों का चुनाव सही से करें। काम काज के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई मित्र आज आपका साथ देगा। यात्रा में सावधान रहें आज के दिन।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मेहरून
आज दोस्तों के साथ मिलना होगा और कुछ पुरानी बातें होगी। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। मां के स्वास्थ का आज ध्यान रखें। आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करें, लड़ाई का रूप बन सकता है। पाटनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
आज सभी परिवार वालों के बीच रहने का आनंद पाएंगे और कुछ हंसी-मजाक होगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। व्यापार में आज कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा रहेगा। घूमने फिरने बाहर जाएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी
घर में कोई शुभ कार्य हो सकता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर रहेगा। यदि घर में कोई पूजा रखवा रहे हैं तो सबसे पहले हनुमान जी को धन्यवाद कहना ना भूलें। अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें। रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। नौकरी मैं परिवर्तन का समय है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे, लेकिन मन में कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा। आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे। किसी को बातों को दिल से न लगाएं। सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर परेशान कर सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ तो नही है। कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। आपकी तारीफ आज में कार्यक्षेत्र में होगी। आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा। जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। हरी रोटी बनाकर गाय को दें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप अविवाहित नहीं है, तो कहीं से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है, आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे, शाम को घूमने फिरने के लिए निकल सकते हो।
शभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी
अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है। जिस कारण मन उदास रहेगा। हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन कोई बात आपके मित्र को बुरी लग सकती है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा, आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
आज घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जमुनी
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ बिताए हुए समय को याद करेंगे, जिसमें कई बात ऐसी होंगी जो आपको कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव देगी। आज कुछ पुरानी उलझने तो खत्म होंगी साथ ही कर्ज़ से भी मुक्ति मिलने का समय है।
शुब अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बोन्डिंग और मजबूत होगी, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं। आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे, धार्मिक यात्रा का भी काफी अच्छा योग है। संतान की और से कोई शुब समाचार मिलेगा।
शुब अंक- 7
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।