Aaj Ka Rashifal, 7 April 2023: आज 7 अप्रैल और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। धन आगमन के लिए दिन काफी अच्छा है। ये समय ऐसा है जब आपको सोच समझ कर निर्णय लेने चाहिए लेकिन मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग -लाल
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। आपकी राशि में मंगल की स्थिति के कारण कभी क्रोध छोटी छोटी बातों पर आ सकता है, तो कभी मन विचलित हो सकता है। नियंत्रण रखें। किसी भी इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यात्रा काफ़ी मनोरंजक और शिक्षाप्रद रहेंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपकी राशि में चंद्रमा की स्थिति आपको कुछ मामलों में भावुक कर सकती है। राशि स्वामी का गोचर भाग्य स्थान में होने से व्यापार में सफलता का दिन साबित करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि दिन कमजोर रहेगा। पार्टनर भी सहयोग करेगा। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा तो मौक़े का फ़ायदा उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
राशि स्वामी 12 वें भाव में होने से निर्णय लेने में कंफ्यूशन होगा। आज धन के लिए दिन बहुत अच्छा है। पैसा अचानक आपके पास आएगा। जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे
यह भी पढ़ें- Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन इस एक उपाय से बरसने लगती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगा घर
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
मकान वाहन प्रॉपर्टी के लिए दिन बहुत बढ़िया, खरीद या बेच सकते हैं। आज किसी को भी पलटकर जवाब देने से बचें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपको लोकप्रियता दिलाएगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। इसलिए खुद पर भरोसा करना जरूरी है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। खान पर भी ध्यान दें। विदेश से कोई अच्छी खबर, विदेश की कंपनी में साझा हो सकता है। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा उसी तरह करेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
बिना सोचे समझे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचें। धन लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है पर आज सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज कुछ ग्रहों की स्थिति आपको काफी एक्टिव बना रही है, लेकिन घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आय के नए श्रोत बनेंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका प्रिय आपको उपहार दें तो स्वीकार करके उनको भी जरूर कुछ दे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
भाग्य की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। परिवार के सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सहयोग मिलेगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने पार्टनर को स्पेस दीजिये और उनकी रेस्पेक्ट कीजिए।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मनोरंजन और सौन्दर्य पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। व्यवसाय और व्यापार आज लाभ देगा, आपके हंसने-हंसाने का स्वभाव आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज ख़याल रखें कि अपनों को नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो समपन्न हैं और भविष्य को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे।महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आज आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आप दोनों पार्टनर्स के बीच का तालमेल घर की कई समस्याओं को सुलझा देगा और ज़िम्मेदारी भी सही से निभा पाएंगे। यात्रा और भ्रमण आनन्ददायक सिद्ध होंगे। घूमने प्लान अभी और बनेंगे। प्रेम प्यार के संबंधों के लिए उत्तम दिन है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines