---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal, 31 March 2023: इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, यहां जानें आज का अपना राशिफल

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today) आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें […]

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा और पहले से अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि उसके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसे पूरी करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे।  जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको संतान से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय क्रोध नहीं दिखाना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर अपने धन का निवेश सोच विचारकर करना होगा। नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिले।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

Click For More Info :

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 31, 2023 05:31 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola