Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 23 June 2023: आज दिनांक 23 जून और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज मित्रों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। बिना किसी बात के झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा। आज व्यापारियों को संभाल कर चलना होगा। घाटा हो सकता है। पेपर डील में सावधान रहें। रिलेशनशिप अच्छे होंगे, या मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आंखों का ख्याल रखें। आखों की समस्या परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी, वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें। विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस में अगर पार्टनरशिप का सोच रहे हैं, बिल्कुल कर सकते हैं। पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा है। मान सम्मान की प्राप्ति समाज में आज निश्चित है। शत्रु आज परास्त होंगे। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। अगर आज पूजा पाठ या आद्यात्म की तरफ झुकाव रखेंगे तो दिन बेहतर होगा। आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे। आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। अपने जीवन साथी को महत्व दें बाहर के लोगों की बजाय।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
पराक्रम हिम्मत आज रखकर चलना होगा। आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा। मन मे उल्टे सीधे विचार आ सकते है जो आपको डिप्रेस कर सकते हैं। चांदी धारण करें। साथ-साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे। पार्टनर को समय जरूर दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।