Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 23 December 2022: आज दिनांक 23 दिसंबर, दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज कार्य स्थल पर अपने साथ काम करने वालों से कुछ अनबन हो सकती है। सीनियर से भी टकराव संभव है। काम काज के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पूजा पाठ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
आज धन की स्थिति पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जायेंगे। आज कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी और के मामले में आज न पड़े वरना आप फंस सकते हैं। आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
आज सकारात्मक विचार बनाये रखें। आज हो सकता है कि आपको सांसारिक आर्थिक सुख की प्राप्ति तो हो जाये, लेकिन आत्मिक संतुष्टि नही मिलेगी, क्योंकि मन की विचलितता आज आपको हर जगह असंतुष्ट रख सकती है। आज धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। कोई भी डील सावधानी से करें। आज सितारे आपके पक्ष में नही हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- ग्रीन
आज भाई बहनो से विशेष लगाव बनेगा। उनके साथ आज समय बिताएंगे। साथ ही मनोरंजन भरा दिन रहेगा। आपका मन भी खुशनुमा रहेगा। आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवहार कुशलता पूर्वक करना पड़ेगा। साथ ही आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार में आपकी कमाई बढ़ेगी। आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है। जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपके सितारे बुलंदी पर रहेंगे। आपके आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। आज पार्टनर की ओर मन आकर्षित होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।