Pankaj Mishra
Read More
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में आपके सहयोगी काम में आपकी मदद करेंगे। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह से ही अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार करें। अपने पार्टनर को बाहर घुमाने का प्लान बनायेंगे। लवमेट के रिश्ते में आपसी ताल मेल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाएंगे। धन आगमन का दिन। पुराना अटक हुआ पैसा वापस आएगा। प्रॉपर्टी के क्रय- विक्रय से फायदा होगा। आपका स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको केस में सफलता मिलेगी। तलाकशुदा लोगों के जीवन में खुशी व नई ऊर्जा का संचार होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
आज आपका दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे उसी में सफलता मिलेगी। इवेंट मैनेजमेंट का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। जिससे माहौल में सुधार होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे और सफेद
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।