Pankaj Mishra
Read More
आज का दिन आपके लिए कई प्रकार की उलझनें लेकर आएगा, जिनको लेकर आपका मन परेशान रहेगा और किसी कार्य में नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो वह गलत हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। यदि आप कोई वस्तु या उपहार खरीदने जा रहे हैं तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-मेहरून
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रह सकता है। भाई बंधु आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद परेशान कर सकता है, लेकिन उसमें आपको समझौता करना पड़ेगा। तभी फैसला आपके पक्ष में आएगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए किसी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। यदि उन्होंने किसी के कहने पर निवेश किया तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
आपकी कोई खोई हुई चीज आपको प्राप्त हो सकती है। आपका कोई परिचित आपसे लंबे समय बाद मेल मिलाप कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनकी वाणी मान-सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु भी पनप सकते हैं, जो आपकी तरक्की में बाधा बनेंगे। व्यवसाय में आप यदि कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग – गुलाबी
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।