Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 15 July 2023: आज दिनांक 15 जुलाई और सावन का दूसरा शनिवार (shaniwar Ka Rashifal) है। इसके साथ ही आज सावन की शिवरात्रि भी है। आप सभी को सावन शिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आपकी राशि में गुरु और राहु की युति करेगी धमाल। ये योग पढ़ने वाले बच्चों के सारे काम बना देगा। बस चर्म रोगी इस समय पर सावधान रहें। स्किन की एलर्जी बढ़ सकती है। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। आज धन आगमन के दृढ़ योग तो बनाएगी साथ ही आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जो भी नया करना चाहते हो कर लो ठीक रहेगा। आने वाला समय और भी तररक्की लाएगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गेरुआ
राशि स्वामी की युति मंगल के साथ होने आप में एक अलग सी ऊर्जा का संचार होगा। मेहनत पराक्रम से धन बरसने का आज योग है तो समझ लें कि आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें साथ ही सतर्क रहें। आज पेपर पर डील करते समय सावधान रहें, इसलिए अधिक विश्वास करने से बचे। आज वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों काम करने के तरीके से व उनके व्यवहार से परेशान रहेंगे। चरित्र का ध्यान रखें ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी
आपकी राशि स्वामी की स्थिति धन स्थान में तो है, अच्छा फल देगी। आज आपको कई वित्तीय फायदे हो सकते हैं लेकिन संतान के कारण चिंता व तनाव बढ़ सकते हैं। आज आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन साथ ही परिवार के मनोरंजन में व्यय वृद्धि होगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। अगर तलाकशुदा है तो दोबारा विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
आज आत्मसम्मान में कमी होगी। आज आपका राशि स्वामी केतु से पीड़ित है। साथ ही शत्रु भय रहेगा। मित्रों व मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में अवरोध होगा, लेकिन इसके बावजूद मनोरंजन के साधन ढूंढेंगे जिस से दिन में कुछ शुभता बन सके। आपका राशि स्वामी पीड़ित होने से मनोबल भी कमजोर होगा और स्वास्थ्य भी ढीला राह सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज कुल मिलाकर काम काज के लिए दिन अच्छा है। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन देन संभाल कर करें। अत: अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में न आएं। आज पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। आज आपके राशि स्वामी की की स्थिति आपके सरकारी काम तो करा ही देगी। साथ ही पहले से रुके हुए काम भी बनेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज किसी दूसरे के वाद विवाद में न उलझें। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। संतान को आज अकेले न छोड़ें, उनके साथ रहें, दुर्घटना से बचाव करें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आज मनोरंजन पर खूब पैसे खर्च करेंगे। आज राशि स्वामी की स्थिति अष्टम में राहु के साथ अथाह धन योग की प्राप्ति खासकर, शेयर, स्टॉक, लॉटरी से।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और आपकी छवि भी बढ़ेगी। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम काज को बढ़ाने के लिये अगर पैसा चाहिए तो बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। राशि स्वामी की स्थिति आपके ध्यान का भटकाव किसी अन्य स्त्री की तरफ होसकता है जो कि ठीक नही, ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
आज आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता आज आपके किये हुए कुछ कार्यों से नाराज़ हो सकते हैं, ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। कुछ नई रणनीति अपने व्यवसाय को लेकर बना सकते हैं आज। मुकदमे में आपको सफलता मिलेगी, आज कोर्ट कचहरी के मामले में आप विजयी होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मेहरून
आज घर और बाहर आपके कार्यों की सराहना होगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। आज आपके पार्टनर और आप के बीच किसी पारिवारिक बात पर कुछ अनबन हो सकती है। थोड़ा टालने की कोशिश करें। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ है। आज आपकी राशि स्वामी की स्थिति बहुत सुनदर बानी हुई है। राजनीति में सफलता, सुख सुविधाओं की प्राप्ति का योग।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
कुछ गलत किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है इसलिए सम्मान को ध्यान में रखकर कोई भी बात बोले या कोई भी काम करें। कभी कभी कोई बात अवॉयड करना सही होता है। हर बात पर आज एक्शन लेने से बचें।आज कोई भी डील खासकर पैसे से जुड़ी और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी उसमे अधिक सतर्क और सावधान रहें या आज अवॉयड करें। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- ब्राउन
आज आपको आपके परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। काम कुछ स्लो चल सकता है परंतु फिर भी धैर्य रखना ही उचित होगा।आज आर्थिक मज़बूती का दिन है तो आप आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे।अपने मनोबल को मजबूत करें। मेहनत करें दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज घर में बाहर से आते समय कुछ खाने का सामान जरूर लाये। और सबसे पहले निकल कर नौकर को जरूर दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आपके राशि स्वामी की स्थिति राजयोग बनाकर आपके करियर स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत बना रही है। आज मानसिक रूप से आप कुछ परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका पार्टनर आपको आज परेशानी से बाहर निकलने में सफल रहेगा। प्रेम संबंधों से जुड़े हुए लोग अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।