Aaj Ka Rashifal: इन्हें मिलेगा नौकरी का मौका तो ये होंगे मालामाल, जानें आज का राशिफल...
Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, मंगलवार
Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, मंगलवार
Aaj Ka Rashifal, 7 February 2023: आज दिनांक 7 फरवरी और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें-
आज आपका प्रभुत्व बना रहेगा, साथ ही आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है, औऱ शासन-सत्ता पक्ष, सरकार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज ध्यान भटकाव की समस्या रहेगी,लेकिन नौकरी में आज उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक सफलता का योग बन रहा है, साथ ही धन आगमन का दिन। स्वास्थ्य अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
आज सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। मां के साथ आज समय बिताइए। आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आज वाहन भी सावधानी से चलाएं। आज समय उतना साथ नही दे रहा है। काम काज के लिए आज का दिन अधिक उत्तम है। नौकरी मिलने का योग प्रबल है। आज पार्टनर के साथ आज उलझे नहीं, झगड़ा बड़ा बन सकता है। परेशानी से बचने के लिए किसी गरीब को कुछ खाने की चीज़ दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
व्यापार में यदि कोई पार्टनरशिप के लिए ऑफर करे तो आज समय अनुकूल है। लाभ होगा, लेकिन आज शाम के बाद ग्रह बदल जायेगा उसके बाद ठीक नहीं रहेगा। आज रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिन भी बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आज आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेग। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
आज सुबह से ही काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। धन आगमन होगा। आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। प्रगति करेंगे, आप तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक क्षेत्र में मध्यम से उत्तम की ओर जा रहे हैं। बस ध्यान रखें कि ज़िद्दी होकर निर्णय न लें, बाद में पछताना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। चंद्रमा आज आपकी राशि में होने से भावनाएं हावी रहेंगी, इसके चलते नुकसान की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। रिश्तेदारी में किसी से कहासुनी संभव है। आज वाहन सावधानी से चलना है। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून
आज विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उत्तम दिन है। सफलता का योग हैं। आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन मन चिड़चिड़ा होने से गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्यापार, संतान सब ठीक हैं। बस व्यापारी लोग आज नुकसान से बचें। विदेश से भी कोइ नई डील या अच्छी खबर या अवसर मिल सकता है। घर मकान प्रॉपर्टी के लिए ये आज का दिन उत्तम है। खरीद या बेच सकते हैं। विवाह का योग बनेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली रहेगी।
शु ह अंक-1
शुभ रंग- सफेद
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने का योग हैं। आज कुछ अच्छे और माननीय लोगों से संबंध जुड़ेंगे, लेकिन जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल देना आपके लिए अच्छा रहेगा। किया गया कोई भी अच्छा कार्य सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे। साथ ही व्यापार व्यवसाय का दिन भी अच्छा है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मकान , प्रॉपर्टी, वाहन लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। धनागमन होगा सरकारी कार्यों से लाभान्वित होंगे। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि किसी अपने से झगड़े की नौबत आ सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। क्रोध से बचें, वर्ना बहुत से काम बिगड़ सकते हैं। बाकी आज सुख- सुविधाओं के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। चाहे जो इच्छा पूरी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गहरा नीला
आज विदेश जाने का सपना पूरा होगा। आज आपका प्रभाव दुसरों पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां से विशेष लगाव बढ़ेगा। साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अति उत्तम दिन रहने वाला है। शत्रुओ पर आज हावी रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें। शिक्षा से जुड़े बालकों को सख्त ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज पूरा दिन पैसा कमाने पर ध्यान रहेगा। आज परिवार की ओर ध्यान रहेगा। ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे, लेकिन कुछ विचलितता रहेगी। मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी मजबूत है, लेकिन नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। मन आज डिप्रेस रह सकता है। छोटी छोटी बातों से मन घबरा सकता है। चांदी पहनकर रखें। पार्टनर से भी न उलझे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
आज पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे वे आर्थिक मामले सुलझेंगे। आज मित्र शुक्र आपकी राशि में कर रहें हैं गोचर। आज अपने सुख और ऐशो आराम पर धन का खर्च करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
मन बुझा सा रह सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगेगा या संतान पक्ष की नजर से कोई चिंता हो सकती है। आज नौकरी वालो का मन करियर की तरफ अधिक सजग रहेगा। साथ ही करियर और कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिससे जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओ का लाभ प्रतिशत संवरेगा। प्रोमोशन का समय फायदा उठाएंगे तो ठीक रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे, परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। लव रिलेशनशिप में संभल कर चलें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- आसमानी
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: