Pankaj Mishra
Read More
आज सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएं। दुर्घटना होने के योग हैं। सवभाव में ज़िद्दी पन रहेगा, साथ ही नहत्वपूर्ण निर्णय टालना अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गेरुआ
आज दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं करने में भी हिचकिचाते हों। आज अपने उन लिंक्स का इस्तेमाल करके काम निकले जो आपने कभी इस्तेमाल नहीं किये थे। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचे आपके लिए बड़ी आफत बन सकती है। अपने काम से काम रखे। स्वास्थय का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- जामुनी
आज सकारात्मक सोच का सहारा लें। आर्थिक हालात कमज़ोर होने के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। घरेलु मामलों में समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें, अन्यथा समस्या बढ़ी हो सकती है। पेट संबंधी परेशानी दुखी कर सकती है। साथ ही मान सम्मान की हानि हो सकती है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- संत्री
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।