Aaj Ka Rashifal, 13 June 2023: आज दिनांक 13 जून और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को इन उपायों से चमकती है किस्मत, हनुमान जी दूर कर देते हैं सारे कष्ट
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज राशि स्वामी नीच ऊपर से चंद्रमा आपके 12वें भाव में आपको आज बहुत संभलकर चलने की जरूरत है। आज आप अपने को संभाल कर चले चरित्र पर भी कोई बात आ सकती है। आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। शाम से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव से तीसरे भाव में स्थिति और साथ में मंगल का संचार मानसिक रूप से कन्फ्यूजन का देने वाला तो है ही, चरित्र का भी ध्यान रखें। कोई बात मान सम्मान पर न आने पाए। स्वास्थय के लिए भी अच्छा नहीं है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। घूमने फिरने का मूड बनेगा पार्टनर के साथ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज विदेश से कोई लाभ होने की संभावना है क्योंकि राशि स्वामी विदेश स्थान पर करेंगे गोचर। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे अपने कार्य स्थल पर। आज दोपहर तक मन परेशान रहेगा, दोपहर बाद मूड अच्छा होगा। शाम को घूमने जाएंगे अपने पार्टनर के साथ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज दोपहर तक मूड काफी अच्छा रहेगा। दोपहर बाद किसी बात से मन चिंतित हो सकता है। आज पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में नाम कमाएंगे, तो वहीं पत्नी के साथ हंसी मजाक का वातावरण रहेगा। आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। आज दिन भर में मन में बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आज कुछ पल सुकून के बिताएंगे।
शुभ अंक-8
शुभ रंग -सफेद
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
राशि स्वामी कर्म स्थान में मज़बूत होकर चलेगा। सरकारी नौकरी का लाभ होगा। आज व्यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व अनावश्यक खर्चे कंट्रोल में रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
काम का भार आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे, तो खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। आज मां के साथ कुछ समय बिताना अच्छा होगा। इससे आपको मानसिक बल मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेहरून
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज मित्रों के सहयोग से आपके कुछ जरूरी काम बनेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बनाकर रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा बाहर बनाये काम बिगड़ सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे। हड़बड़ी में कोई काम न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
किसी पुरानी महिला मित्र से अकस्मात धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। आज नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करें। दिक्कत बढ़ सकती है। आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आपकी राशि में शनि का चल रहा गोचर आने वाले 2-3 दिन में वक्री होने वाला है। आपको प्रसन्न रखेगा परंतु अपनी बातों को अपनो के साथ शेयर करें। मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होगी जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
दोपहर पहले कोई निर्णय लेना हो तो निर्णय न लें, जो कुछ महत्वपूर्ण कार्य है दोपहर पहले ही कर लें। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा, जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा। सेहत के ध्यान रखें खासकर घुटने का। आज मन में बहुत उथल पुथल रहेगी, शांत रहें। अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 mins agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines