Pankaj Mishra
Read More
आज सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप विवाहित नहीं है, तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। लव रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे। शाम को घूमने फिरने के लिए निकलना अच्छा रहेगा। मन की अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करे।
शभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी
आज चोट और दुर्घटना से बचकर रहें। विदेश से कोई नौकरी की खबर या अवसर प्राप्त होगा। अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा, हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। इससे आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। सरकरी नौकरी के भी प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। माता से आज धन लाभ या प्रॉपर्टी का लाभ होगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आज पार्टनर पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जामुनी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।