Aaj Ka Rashifal, 19 January 2023: विष्णु जी की कृपा से इन्हें होगा बड़ा लाभ तो इन्हें पैसों की नहीं होगी कमी, जानें आज का राशिफल...
Edited By Pankaj Mishra
Edited By Pankaj Mishra
Aaj Ka Rashifal, 19 January 2023: आज दिनांक 19 जनवरी और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Ank Jyotish, 19 January 2023: मूलांक 1, 2, 5 को धन लाभ तो 3, 6 और 9 के प्रेमी से होंगे बेहतर संबंध
आज दिन की शुरुआत में क्रोध आएगा। मन चिड़चिड़ा रहेगा। पर खुद से नियंत्रण भी कर लेंगे। वाणी में मिठास रखना आज जरूरी है। उसके बाद शाम होते तक मूड अच्छा हो जायेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप एवं मनोरंजन करेंगे। आज मन काफी प्रसन्न रहेग। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। लव रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
आज सुख सुविधाओं पर धन का खर्चा होगा। लम्बे समय से प्लान की हुई चीज़ें घर आ सकती है। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। विदेश के लिए प्लान कर रहे थे तो आज फलीभूत होगा आपका सपना। सारा ध्यान आज आपका अपने पार्टनर के इर्द गिर्द घूमेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
आज आपके मैनजमेंट से किये हुए कार्यों की प्रशंसा होगी। सुबह से शाम तक हर कार्य को योजना बनाकर सफल रूप दे पाएंगे। पिता के स्वस्थ्य का ख्याल रखें, बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में वाद विवाद से बचें व विश्वास बनाकर रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मूंगिया हरा
आज स्वस्थ्य मज़बूत और मन प्रसन्न रहेगा। दिन में भरपूर एनर्जी बनी रहेगी। साथ मन काफी प्रफुल्लित और सकारात्मक रहेगा। जिससे दिन में सभी कार्यों को सही रूपरेखा दे पाएंगे। परन्तु कार्यक्षेत्र में सिर्फ अपने काम से काम रखें आज। आज आपके पार्टनर का सहयोग आपके मन में काफी ऊर्जा भर देगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
स्वास्थय की दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहेगा। परन्तु आज क्रोध कुछ ज्यादा आ सकता है। परन्तु जायज़ बात को भी आराम से पेश किया जा सकता है। आज पिता और आपके विचारों में मतभेद हो सकता है। बात करते समय दायरा बनाकर रखें। आज लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर तालमेल बनाकर रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गहरा लाल
आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ दे रहा है। योजनाएं बनाने में और उनको कार्यान्वित करने में सफल होंगे। दिन का भरपूर लाभ उठाएं। आज आपका बिज़नेस पार्टनर आप पर थोड़ा हावी हो सकता है। ईगो पर न लेकर बात को सही तरह से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबधों में मधुरता रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गहरा हरा
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इस समय कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। इस समय कन्फ्यूजन बहुत अधिक रहेंगे। क्या करूं क्या न करूं वाली स्थिति रहेगी। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय टाल देना बेहतर होगा। स्वास्थय थोड़ा ढीला होने से मन भी थोड़ा उदास हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन भाग्यशाली सफलता का दिन लेकिन आज मैडिटेशन जरूर करें। आज पार्टनर के साथ जितनी जरुरत हो बस उतनी बात करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी
आज पूरा ध्यान लव पार्टनर पर रहेगा। जिससे मन में ख़ुशी का अनुभव करेंगे। आज काफी रोमांटिक और उत्साह भरा दिन रहने वाला है। काम काज की तरफ आज ध्यान थोड़ा कम रहेगा। विवाहित लोगों को संतान की और से खुशखबरी मिलेगी। खाने-पीने में भी रूचि बढ़ेगी लेकिन ध्यान से खाएं ।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
आज आपकी राशि में सरस्वती योग बन रहा है तो आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज जमीन जायदाद घर प्रॉपर्टी या अन्य सुख सुविधयों के कार्यों में दिन व्यस्त रहेगा। आज मां के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। पेट सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज कोई छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। पिता से आज अपने कार्य की सराहना की प्रतीक्षा करेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्दी पीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा, वर्ना किसी अपने खास से रिश्तों में तनाव आ सकता है। मन में आज काफी चंचलता रहेगी जिसकी वजह से किसी भी काम को सीरियसली नहीं कर पाएंगे। राजनीती से जुड़े लोगों के लिए दिन आज अच्छा साबित नहीं होने वाला है। आज प्रेम सम्बन्ध में मदुरता आएगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्का नीला
लम्बे समय से घर लेने का प्लान बन रहा है जो फलीभूत होता दिख रहा है। साथ ही घर की साज सज्जा और रख रखाव पर भी काफी खर्च होगा। निवेश करने के लिए दिन काफी उत्तम है। धन आगमन का योग भी काफी प्रबल हैं परन्तु उसके लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखे तला हुआ खाने से बचें। प्रेम विवाह क लिए समय उत्तम।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गहरा नीला
अपने ऊपर बहुत ध्यान देने क बाद भी स्वस्थ्य बहुत अधिक अच्छा नहीं रहेगा कुछ नरमी रहेगी। मन घूमने फिरने की प्लानिंग में रहेगा। काफी कुछ अलग अलग गतिविधियों में खुद व्यस्त रखेंगे। कुछ चीज़े अचानक से हो सकती हैं जिनके लिए पहले से अवेयर नहीं होंगे। अपने पार्टनर क प्रति काफी केयरिंग रहेंगे उनको सहयोग देंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: