Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 15 June 2023: आज दिनांक 15 जून और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Guruwar Ke Upay: गुरुवार करें ये अचूक उपाय, बदलेगा भाग्य, बरसेगा पैसा
स्वास्थ्य और मन दोनों उलझे हुए हो सकते हैं। आज सत्ता शासन और प्रशासन की तरफ से आज खुशखबरी मिलगी। आज परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल सिद्ध होगी। परिणाम का समय है, आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और अच्छे अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे। विजय योग बने हुए हैं। परंतु परीक्षाओं के इस समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनर से पार्टनरशिप सोच समझ कर करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून
जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्हें इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपकी राशि का स्वामी शुक्र, नीच मंगल के साथ होने से आपके पर्सनल रिलेशन ओपन हो सकते हैं। पार्टनर के अलावा मन का भटकाव इधर उधर भी हो सकता है। शादी-विवाह के मामले भी बिगड़ सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य या फिर कुछ जरूरी यात्राओं के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन को अस्थिर होने से बचाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
आपके राशि स्वामी की स्थिति सूर्य के साथ होने से यह अवधि आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से कमज़ोर हो सकती है। राशि स्वामी अस्त भी है और अपने से 12 वे भी है। आर्थिक रूप से भी लाभकारी नहीं हो सकती है, परन्तु मेहनत और प्रयास बनाये रखने पड़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है। अचानक धन लाभ व धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अभी निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मूंगिया हरा
राशि स्वामी की स्थिति राहु के साथ होने से मन में विचलन, घबराहट, या डिप्रेशन जैसा महसूस कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है यानी कि वे अपनी मनपसंद सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। मान सम्मान बढेगा, धन के लिए भी अच्छा समय।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
सूर्य के वृष राशि में गोचर करने से इस दौरान आप कुछ सरकारी कार्यो से जो आपके व्यावसायिक होंगे फायदा उठा सकते हैं। इस समय पर किये गए सरकारी नौकरी के प्रयास भी सफल होंगे। साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में लाभ होगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पार्टनर के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
राशि स्वामी बुध आज सूर्य से अस्त होने से स्वास्थ्य, काम काज पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आज घूमने फिरने का मूड बन सकता है, लेकिन अवॉयड करें। पब्लिक सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। समाजसेवी के रूप में काम करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। व्यवसायी जातकों को सलाह दी जाती है कि बुध के इस गोचर के दौरान कोई भी नया निवेश करने से बचें। जमीन-जायदाद में पैसा ना फसाएं नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
केतु की स्थिति आपको डिस्टर्ब कर सकती है, लेकिन बावजूद इसके आज धन आगमन के योग बने हैं, लेकिन खर्चे भी साथ साथ तैयार रहेंगे। जो भी लोग करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी, तो वहीं व्यवसायी को इस दौरान अपने व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त होने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी
इस समय आपकी राशि का स्वामी नीच राशि में गोचर कर रहा है। किसी पर अधिक भरोसा न करें, लेकिन शुक्र के साथ होने से आपका आकर्षण भी विपरीत जेंडर की तरफ अधिक होगा। पराक्रम का फल काम भी मिले तो भी विचलित न हों। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभकारी होंगे। व्यापार करने वालों को भी इस दौरान खूब लाभ होगा। हालांकि घर-परिवार पैसों के लेन-देन के चलते विवाद बढ़ सकते हैं। आज पार्टनर के साथ अच्छा मन मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
आज आपकी राशि के जातकों को परीक्षाओं में सफलता का योग। बस भ्रमित होने बचें। आपका अच्छा समय आ गया है। प्रमोशन के समय नजदीक है लेकिन जनवरी तक कार्यक्षेत्र में संभलकर चलें क्योंकि नौकरीपेशा जातकों को इस गोचर अवधि में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है। आप ऑफिस की खराब राजनीति या साजिश का शिकार हो सकते है, लेकिन शांत व चुप रहना आपको इस राजनीति से बच सकता है। वैवाहिक जीवन संतुष्ट रहेगा और खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
आपका राशि स्वामी जल्द ही वक्री होकर आपकी राशि में आ रहा है। पिछले बिगड़े काम बनेंगे। आपकी राशि के स्वामी का धन भाव में होना धन के लिए मजबूत स्थिति बन रहा है लेकिन विरोधियों या शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी अंजान शख्स पर आंखें मूंदकर विश्वास ना करें, क्योंकि इस समय जो मकर राशि के जो जातक साझेदारी के व्यवसाय में हैं, उन्हें इस दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर निर्णय लें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनको जल्दी से ये निर्णय लेना होगा। शनि के अपनी स्वयं की राशि कुम्भ में होने से नौकरी में बदलाव होने या स्थानांतरण होने की संभावना है, लेकिन ये परिवर्तन पद्दोनती के साथ होगा, यानी कि मूल रूप से आपके कार्यस्थल में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो लोग खेल-कूद के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, वे भी इस दौरान अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आपकी राशि के स्वामी की स्थिति चंद्र और राहु के साथ आपको काफी कमजोर बना रही है। सरकारी विभागों में कार्यरत लोग अपने जीवन में प्रगति और सफलता पा सकेंगे। जो जातक उच्च पद की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए क्योंकि इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल न मिले लेकिन आने वाले समय में जरूर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुकून भर रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सी ग्रीन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।