Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 13 July 2023: आज दिनांक 13 जुलाई और सावन का दूसरा गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज थोड़ी सी मानसिक चिंता के बावजूद, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज विद्यार्थियों को बहुत ही अधिक सावधानी रखनी होगी चंचलता रहेगी जिसका असर आपकी परीक्षा की तैयारी पर पड़ सकता है। फोकस बनाये रखें आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आप मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे। आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे काम बन जाएंगे, आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है, जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे। आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। विदेश से कोई अवसर मिलेगा या विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
आज आपके घर कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको थकान के कारण सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आपके घर कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको थकान के कारण सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। माता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि ऐसा हो तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
यदि आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से लेकर यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई भी आर्डर सोच विचारकर लेना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। आपको धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करना पड़े, तो उसमें आपको अपने ऊपर निर्भर नहीं रहना है व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको कोई सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा और पहले से अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि उसके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसे पूरी करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको संतान से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय क्रोध नहीं दिखाना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना। आज अपने धन का निवेश सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- तोतिया हरा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।