Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 26 July 2023: आज दिनांक 26 जुलाई और सावन मास का चौथा बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज मानसिक शान्ति रहेगी, कारण है आपके राशि स्वामी का शुक्र के साथ होना और साथ ही कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें,आज किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। आज पराक्रम से ही सारे काम बनेगे, आज सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिगड़ सकता है ।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – पीला
आज मन शान्त व खुश महसूस करेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का साथ आज आपको आत्मविश्वास से भर देगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव आज परेशान कर सकता हैं। खर्चों की अधिकता एवं आय में कमी से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान की और से शुभ समाचार मिलेगा, कारोबार में वृद्धि होगी।घर जमीन और वाहन के सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों से नोक झोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन
आज मन अकेलेपन को ढूंढेगा केतु चंद्र का गोचर मन कही नहीं लगने देगा । परंतु आज आप लोगों के लिये आकर्षण का कारण बने रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें। परिवार का साथ आज आपके साथ रहेगा, कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कभी गरम कभी नरम की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा। ऊंचे नीचे भाव मन में हो सकते हैं, विवाद हो सकता है। आज पार्टनर के साथ खट्टा मीठा दिन रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन लाभ में कमी हो सकती है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी
मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें। मानसिक चिताएं अभी परेशान करती रहेंगी। आय में बाधा आ सकती है। धन का अभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ऑफ वाइट
वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। राशि स्वामी वक्री होने वाले हैं ऐसे में अपने काम जल्दी निपटा लें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रीन
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।