---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal, 15 March 2023: इन्हें मिलेगा शुभ समचार तो इनकी होगी तरक्की, यहां जानें अपना हाल

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today) आज परिवार की और ध्यान रहेगा। ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे लेकिन कुछ विचलितता रहेगी मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ कमज़ोर रह सकता है।  सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी […]

---विज्ञापन---

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज परिवार की और ध्यान रहेगा। ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे लेकिन कुछ विचलितता रहेगी मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ कमज़ोर रह सकता है।  सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। दुर्गा चालीसा का पाठ करना आज स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लोटस पिंक

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे, वे आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है। आज जीवनसाथी से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज आपका मन करियर की तरफ अधिक सजग रहेगा और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिससे जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओं का लाभ प्रतिशत संवरेगा। प्रोमोशन का समय फायदा उठाएंगे तो ठीक रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। साबुत हल्दी पास रखें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- लेवेंडर कलर

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

Click For More Info :

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2023 05:31 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola