Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 12 July 2023: आज दिनांक 12 जुलाई और सावन का दूसरा बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज घर में वातावरण अच्छा रहेगा। मित्रों का आगमन घर में हो सकता है। आज आपका पराक्रम आपका साथ देगा, इसीलिए आज जोश के साथ कार्यों को करना होगा। आज युवाओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आज फाइनेंस संबंधित कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गेरुआ
आज खुद के कॉन्फिडेंस को बढ़ाना होगा। कारोबार में भी आज लंबे समय से हटकर काम दोबारा शुरू करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मां की तबीयत जो पहले से खराब थी तो अब आराम मिलेगा। आज ऑफिस में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से उलझने की कोशिश न करें वर्ना आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टनर से तालमेल बनाकर चलें।
शुभ- 6
शुभ रंग- सफेद
विद्यर्थियों नौकरी या फिर नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वालों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने का समय है साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा भी आज लेंगे। कमाई का कुछ हिस्सा दान में दे सकते हैं। नयी नौकरी में ईमानदारी को बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल रखते हुए चलने की जरूरत है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
राशि स्वामी कर्म स्थान में होने से आपका ध्यान अपने कामकाज और मेहनत पर रहेगा। बिना कुछ आशा किये आज के दिन कर्क राशि वालों को क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही अपनी बात आज अपने तक रखेंगे। धन कमाने के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। सोने और चांदी के व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्य यदि पेंडिंग है तो इसे आज ही पूरा करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
आज जिस विषय का आपसे लेना देना न हो उसमें हस्तक्षेप न करें। कामकाज के दौरान तनाव से मुक्त रहें। काम का बोझ घटाने की कोशिश करें। अपनों के साथ समय व्यतीत करें। सरकार से जुड़े हुए कार्य जो पेंडिंग थे उनको पूरा करने के लिए दिन अच्छा आज सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग हताश न हों। कोई न कोई मार्ग अवश्य मिल जायेगा। विद्यार्थियों को कीमती समय बचाने की जरूरत हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
वाणी में कटुता आने की आशंका है क्योंकि वाणी पर केतु का गोचर चल रहा है, ऐसे में शांत रहें। कब्ज की समस्या लगातार परेशान कर रही हो तो लापरवाही न करें। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होने की आशंका है। आज का दिन काफी मनोरंजक रहने वाला है। आज हंसिए और दूसरों की भी हंसाइए, लेकिन कामकाज के बोझ से खुद को उलझाए नहीं। हार्डवेयर के कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। घर में मनमुटाव की स्थिति न पैदा होने दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज पार्टनरशिप में दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, लापरवाही के चलते नुकसान हो सकता है। युवाओं के लिए आलस्य काम में बाधक बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कलात्मकता आज सर चढ़कर कर बोलेगी। कुछ-कुछ क्रिएटिव काम आज सारा दिन करते रहेंगे। सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी
आज युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सफलताएं दिलाने वाला होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर भोजन करने जा सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से अलर्ट रहें, उनका विरोध आपके बनते कामकाज में अड़ंगा लगाने वाला है। प्रॉपर्टी के व्यापारियों को बड़ी डील हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रीन
आज के दिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए लोग आपकी तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टीम को लीड करने का मौका भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करके ही कोई बड़ा फैसला लें। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अधिक आवश्यकता होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
धन के लिए अच्छा समय आ गया है। आज ऑफिस में नियमों का पालन करें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे बॉस की निगाह आप पर बनी रहे। युवाओं को भी करियर में नया मौका मिलेगा, जीवन में कुछ पुराने मित्र या पुराने लोग वापस लौटकर आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं, प्रसन्नता बनेगी। पार्टनर को खुश रखना है तो आज ज्यादा बहस न करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
आपका दिन प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतने वाला है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों और सहयोगियों का सहयोग आपको लाभ देगा। काम का भार जरूर रहेगा, लेकिन इसे पूरा करने में दिक्कतें नहीं आएगी। कॉस्मेटिक्स के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवा खुद में फोकस बनाए रखें। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज वाणी मधुर रखें। आज आपको कोई जरूरी काम नहीं बनने पर गुस्सा आ सकता है, क्योंकि धन भाव और वाणी स्थान को राहु दूषित कर रहा है। सब्र रखिये जल्दी काम बनेगा। ऑफिस में मल्टीटास्क करने पड़ सकते हैं, हल्के-फुल्की बीमारियों को देखकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज के दिन आप जहां एक ओर मानसिक तौर पर मजबूत दिखेंगे, तो वहीं दूसरी ओर इमोशनल भी महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सरसों पीला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।