---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal, 12 April 2023: इन 4 राशियों के दूर होंगे विघ्न तो इनके आएंगे अच्छे दिन, यहां जानें आज का अपना राशिफल

तुला राशि (Libra Horoscope Today)  क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। संपति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा।  नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। आज मित्रों के साथ मनोरंजन करने बाहर जा सकते […]

---विज्ञापन---

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। संपति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा।  नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। आज मित्रों के साथ मनोरंजन करने बाहर जा सकते हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मटमैला

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपकी राशि में चंद्रमा की स्थिती आपको लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज प्यार प्रेम के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों का आज हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- आसमानी

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

First published on: Apr 12, 2023 05:31 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola