Aaj ka Rashifal, 7 September 2023: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्रीकृष्ण, होगा फायदा ही फायदा
Edited By Dipesh Thakur

AAJ KA RAASHIFAL, गुरुवार
Edited By Dipesh Thakur

AAJ KA RAASHIFAL, गुरुवार
Aaj ka Rashifal, 7 September 2023: आज देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। विशेष रूप से आज के दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को हुआ था। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि आज भी है। ऐसे में अधिकांश जगहों पर जन्माष्टमी का पर्व धूमाधाम के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज जन्माष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का भी खास संयोग है। आइए अब जानते हैं आज जन्माष्टमी पर किन राशियों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रहने वाली है।
आज का दिन जातक किसी यात्रा पर न जाएं। सेहत से परेशान रहेंगे।। संतान की वजह से परेशान रहेंगे। धन व नौकरी के लिए समय अच्छा है। किसी चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लें। शेयर बाजार से दूर रहें। बिजनेस में ज्यादा विश्वास नुकसान देगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। किसी के सामने प्रेम का इजहार करना है तो दिन सामान्य है। सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग- ग्रे
आज दिन की स्थिति अच्छी रहेगी और बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति का समय बितेगा। काम में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में खुशी का समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। गर्लफ्रेंड से मुलाकात होगी। बिजनेस में विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी जिससे मन खुश होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गेरुआ
आजके दिन दांपत्य जीवन के अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनोरंजन के कामों में भाग लेंगे। आज शॉपिंग करेंगे, घूमेंगे और बाहर खाएंगे पियेंगे। कपड़ें या वाहन की खरीद कर सकते है। विपरीत जेंडर के व्यक्तियों के साथ का परिचय होगा और दोस्ती में परिवर्तित होगा। बिजनेस में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आजके दिन सेहत का ध्यान रखना होगा। बीमारी पर धन खर्च होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें, गलत रास्ते पर न चले बुद्धि विवेक से काम करे वरना आगे चलकर पछताना पड़ सकता है, उसका ध्यान रखें,पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। गलत काम से बचें, बदनामी होने का योग है। धार्मिक काम मे मन लगाए ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सेहत परेशानी खडी करेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
यह भी पढ़ें: Shani Dev: दिवाली से शुरू हो जाएंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, शनि के गोचर से होगा बड़ा धन-लाभ
आज सिंह राशि वालों के भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने वाले लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। धार्मिक कामों में या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और अधिकारियों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। संतान की चिंता न करें, सिर्फ उनका मार्गदर्शन करें, सही मार्गदर्शन उन्हें सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पिस्ता ग्रीन
आज का दिन सेहत के लिए अच्छा बना रहेगा। नौकरी बिजनेस में परिश्रम का लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी से मिला प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य में सरलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुख और आनंद अनुभूति रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नये नये मार्ग खुलेगा और यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- लाल
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर सदस्यों से कुछ बातचीत कर सकते हैं और आप अपने घर की रेनोवेशन का काम शुरू करवा सकते हैं। बदलाव की इच्छा बढ़ेगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- बेबी पिंक
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। कुछ समय से यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी और विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी लोंग वीकेंड की छुट्टी प्लान कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी रिश्तेदार के द्वारा हल होगी।आज किसी से धन उधार लेने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सुनहरा
आज के दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ किसी और काम को लेकर परेशान रहेंगे। नोकरी में आपके साथ काम करने वाले कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और संतान का कोई कार्य आज टालना ठीक नही होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नेवी ब्लू
यह भी पढ़ें: Budhaditya Rajyog: बुधादित्य राजयोग चमकाने जा रहा है इन 5 राशि वालों की किस्मत, होगा छप्परफाड़ धन-लाभ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: