Pankaj Mishra
Read More
आज भरपूर एनर्जी रहेगी। काफी मेहनत और पराक्रम भर दिन रहने वाला है, लेकिन अधिक एनर्जी होने से वाणी पर नेगेटिव प्रभाव बन सकता है। एनर्जी को सकारात्मक कार्य में लगाये। वाणी को नियंत्रित रखें। आज घर, वाहन आदि लेने के लिए दिन अच्छा। पढ़ने वाले बच्चों को आज काफी विचलितता बनेगी,ध्यान भटकेगा। जिसका सीधा असर आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज सभी जीम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पिस्ता रंग
आज ज़िद्दी होकर कोई काम न करें, साथ ही कोई भी निर्णय ज़िद्दी होकर न ले, सोच समझ कर कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में तेज रहेगा। जिससे आपकी बातों का प्रभाव सभी पर होगा। आफिस हो या घर आपकी बात मानी जायेगी। आज घूमने फिरने पर धन का खर्च होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे से बचें। पार्टनर के साथ भी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
आज आप प्रबंधन के कार्यों को बखूबी निभा पाएंगे। जो सरकारी कार्य अटके हुए थे आज बन जाएंगे, उनको निपटा पाएंगे। स्वभाव में तेजी रहेगी, लेकिन वाणी में मिठास रहेगी। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। कहीं बाहर भी जा सकते हैं। नौकरी में स्थान्तरण का समय। स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी की लड़ाई में बिचोलिया न बनें। पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिन उत्तम रहेगा। पति पत्नी के बीच आज कभी नरम कभी गरम वाला रिश्ता रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।