Aaj Ka Rashifal 5 November 2022: आज दिनांक 5 नवंबर 2022 और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
हनुमान जी आज इनका बनाएंगे दिन तो इन्हें होगा धन लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
दिन प्रसन्नतापूर्वक आनन्द में बीतेगा। मौसम के बदलाव की वजह से आपको शारीरिक कष्ट की संभावना बन रही है। मित्र आज आपकी काफी सराहना करेंगे। परोपकार करने के कार्य करने में आज आपका दिन व्यतीत हो सकता है। परिवार में सभी लोग आजके प्रति आज आदर और सम्मान की भावना रखेगें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
फाइनेंशियल मामलों में आपकी स्थिति आज काफी अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और केयर करने की भावना बढ़ेगी। नये काम व्यापार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिये आज पद प्रतिष्ठा में वृध्दि हो सकती है। शिक्षा प्राप्ति के माध्यम में आज रुकावट हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आपकी राशि से आठवें राशि में पांच ग्रहों की स्थिति है जो सेहत के लिये ठीक नहीं है। आर्थिक मामलो में आपके लिए संतोषजनक समय रहेगा। आपके मित्र आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्य के प्रति आपकी लगन आज आत्यधिक रहेगी, जिसके कारण आज आपका मान सम्मान बढेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कर्क राशि (Cancer)
आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नये घर के योग बनते हुए दिखायी दे रहे हैं। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। जो आपके लिये नये मार्ग प्रशस्त कर सकता है। व्यवसाय में आज धैर्य बनाने की कोशिश करनी चाहिये। डाइबिटिक से पीड़ित लोग आज परेशान रह सकते हैं। आपको संतान से सुख रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
सिंह राशि (Leo)
सेहत ठीक नहीं होने से आज आप काम देर से शुरु कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या आज खराब हो सकती है। व्यापार में भी लाभ कम होने के योग बन रहे हैं। पीठ का दर्द आज परेशान कर सकता है। कुछ परिवार के लोग आपकी सहायता कर सकते हैं। रोमांस का जीवन अच्छा बीतेगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका राशि स्वामी बुध आपकी ही राशि से पांचवे भाव में गोचर कर रहे है, जिससे स्वास्थ्य की अनूकूलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम का जीवन में सम्बन्ध प्रगाढ होगा। व्यपार आपका ठीक चलेगा। विशेषकर प्रिन्टिग कागज का काम करने वालो का संतान का सुख अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों की उन्नति होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
नए काम व्यापार में पैसे लगा सकते हैं। नौकरीपेशा में लगे लोग अपने नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। महिलाकर्मचारियों के लिये आज का दिन किसी लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान के साथ आज मौज मस्ती का समय व्यतीत कर सकते हैं। शिक्षार्थियों के लिये दिन आज काफी बेहतर रहने वाला है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कारोबार बढ़ाने के लिए आपको प्रयास करना पड़ सकता है। आज त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा नज़र आ रहा है। प्रेम प्रसंग से आज आपको बचना चाहिए संतान के शिक्षा को लेकर मन दुविधा रह सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य ठीक रहेगा आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके तेज और साहस में वृद्धि होगी। नये व्यवसाय की योजना बनायेंगे। आर्थिक स्थिति आज आपकी मजबूत होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान सुख आज आपको प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
मकर राशि (Capricorn)
आज ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। कार्य के प्रति आपकी निष्ठा बढेगी। आध्यत्मिक क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी धन कमाने को लेकर के मन चिन्ता हो सकती है। शिक्षार्थी आज कुछ नया ज्ञान प्राप्त कर सकता है। प्रेम के सम्बन्ध में सुख रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा
कुंभ राशि (Aquarius)
दांत से संबंधित समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। आज अचल संपत्ति के क्षेत्र में निवेश करने के योग बन रहे है।आज प्रेम के जीवन में साथी मिल सकता है जो काफी आकर्षक हो सकता है। परिवार के काम में आज लापरवाही भारी पड़ सकती है। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजनकर सकते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces)
आर्थिक मामलों में आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।आज पिता की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। छात्रों के लिए समय प्रगतिशील रहेगा। नौकरी में आपकी प्रगति होने के संकेत हैं।जीवनसाथी के साथ आज अनबन रह सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines