हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का पहला बुधवार? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 5 March 2025: आज 5 मार्च 2025, बुधवार को जानें 12 राशियों का भाग्यफल और दिन कैसा रहने वाला है।साथ ही दिन को शुभ और बेहतर बनाने के उपाय।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 5 March 2025

Aaj Ka Rashifal 5 March 2025: आज 5 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को दिन बुधवार है। षष्ठी तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में जान लेते हैं कि 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल के बारे में जानते हैं। आइए जल्दी से जान लेते हैं 5 मार्च बुधवार का राशिफल और उपाय, जो आपके दिन को बनाएं बेहतर।

1. मेष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। बुधवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें वह बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं

2. वृष राशि

धन, यश,कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक योजनाएं फली भूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी वह गुड़ खिलाये।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सावधान! होलाष्टक के 8 दिन रहें बेहद सतर्क, बढ़ जाती है नकारात्मक शक्तियों की ऊर्जा?

3. मिथुन राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आज  बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा और किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

जीवन में भागदौड़ रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य  में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डाल कर जल दें।

5. सिंह राशि

दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4  रोटी में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

रिश्तो में निकटता आएगी। वाणी में मधुरता रहेगी। धन व्यय होगा और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन कारण तो दिन अच्छा होगा।

7. तुला राशि

पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में भाग दौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

9. धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गोवंश  को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर के देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

विज्ञापन

10. मकर राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार कराये व कुत्ते को रोटी दें।

11. कुंभ राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले  तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

12. मीन राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, कर देंगी कंगाल, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola