Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा परेशान? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का 5 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल के जरिए दिनभर की संभावित घटनाओं की जानकारी पता चलती है. यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 5 जुलाई 2026, वार रविवार का राशिफल दिया गया है.

Aaj Ka Rashifal 5 July 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 5 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. साथ ही रवि योग, आडल योग और विडाल योग रहेंगे. इसके अलावा दिनभर दिशाशूल पश्चिम रहने वाली है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 5 जुलाई 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आप अनजान लोगों पर भरोसा न करें. उम्मीद है कि आज आपको अपने घर और संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे. साथ ही पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा. इसके अलावा नए मित्र भी बन सकते हैं. आज आपको व्यवसायिक और आर्थिक रूप से भी लाभ होगा, लेकिन धन अधिक खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज दोस्तों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा. साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. इसके अलावा व्यापार में आय बढ़ने की भी संभावना है.

मिथुन राशि: 
जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा, लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें. इसके अलावा शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी. आज व्यापार में विघ्न आने की भी संभावना है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज आपसे अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है. आप आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें. साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें. इसके अलावा परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है.

सिंह राशि: 
समय से पहले आपका कोई भी काम आज पूरा नहीं होगा. हालांकि, भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन सेहत खराब हो सकती है. साथ ही आकस्मिक खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
संतों के दर्शन से आपको लाभ होगा. साथ ही दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे. इसके अलावा गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, लेकिन स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें. आज प्रवास या पर्यटन का भी योग है.

तुला राशि: 
आज आप में भावुकता अधिक रहेगी. इसके अलावा घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी. साथ ही व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा. साथ ही धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है. आज आपको अपने खानेपीने में संयम रखने की भी आवश्यकता है.

धनु राशि: 
आज छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है. इसके अलावा भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन दिमाग में तनाव की स्थिति रहेगी. आज आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामान भी करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
बने-बनाए काम आज बिगड़ सकते हैं, ऐसे में अपने क्रोध और वाणी पर संयम बरतें. वैचारिक स्थिरता के साथ आज आप हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे. इसके अलावा आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज आप दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे. नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए ये समय अनुकूल है. आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा.

मीन राशि: 
आज मेहनत का फल आपको मिलेगा, लेकिन कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें. साथ ही कोर्ट-कचहरी के विषय में आप न पड़ें, नहीं तो मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी. इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य और धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ