Pankaj Mishra
Read More
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी परिजन की समस्या को समाप्त करने में सफल रहेंगे। वही आगे चलकर आपके काम में पूरा साथ देंगे। लेकिन विद्यार्थियों को किसी से मिलकर पढ़ाई में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा व अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको आज अपने पिता पक्ष की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
आपको किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से अपने बिगड़ते काम ठीक करने का मौका मिलेगा। राजनितिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फिर भी वह उन्हें पूरी करने में भी सफल रहेंगे। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। जिससे आपकी मानसिक चिंता समाप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपको अपने कामकाज में सुधार करने के लिए किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज सुधार हो सकता है। आपकी कोई लेन देन से संबंधित बहुत बड़ी समस्या सुलझेगी। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी साथी को साझेदार बना सकते हैं, जो ऑनलाइन कार्य करते हैं,उन्हें कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।