Aaj Ka Rashifal 4 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. साथ ही वणिज करण, विष्टि करण, बव करण, बालव करण, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में गुरु ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला में बुध ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 4 दिसंबर 2025, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:-
परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा. खर्च बढ़ने से आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. हालांकि, व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. इसके अलावा धर्म में रुचि बढ़ेगी.
वृषभ राशि:-
कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान होना संभव है. इसके अलावा लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं. व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए निकालेंगे तो अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि:-
कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, वो आज होना संभव है. दिनभर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसके अलावा आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे.
कर्क राशि:-
व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति होने की संभावना है. आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. समाज में आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी. विवाहित लोग जीवनसाथी से क्रोधपूर्वक व्यवहार न करें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं.
सिंह राशि:-
वादों को पूरा करने और जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा. सिंह राशि वालों का आज यश व उत्साह बढ़ेगा. साथ ही रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अधिक मेहनत करने वाला है.
कन्या राशि:-
संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा. आज रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे. दिन खत्म होने से पहले रुका पैसा मिलेगा, लेकिन पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Video: इन तिथियों पर जन्मे लोग नहीं बनते भीड़ का हिस्सा, तेज दिमाग और समझदारी से हासिल करते हैं सफलता
तुला राशि:-
अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे, लेकिन अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा. आज व्यापार लाभप्रद रहेगा. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी.
वृश्चिक राशि:-
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे, जिससे खुशी होगी. साथ ही श्रेष्ठजनों से मेल होगा. व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा परिवार की उलझन खत्म होगी.
धनु राशि:-
व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे, लेकिन परिवार की चिंता बनी रहेगी. दिन खत्म होने से पहले वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं. साथ ही किसी योजना का लाभ मिलेगा. अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है.
मकर राशि:-
आज किसी खास से भेंट व उपहार मिलने के योग हैं. साथ ही कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी. इसके अलावा निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी. आज रोजगार में तरक्की होने के भी योग हैं. मकर राशि वाले दूसरे के भरोसे बैठे रहेंगे तो काम आज भी अधूरे रह जाएंगे.
कुंभ राशि:-
बिना सोचे समझे कुछ न करें, अन्यथा नुकसान होगा. इसके अलावा आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे. आज पूंजी निवेश करना लाभदायक रहेगा. व्यापार में वृद्धि होना संभव है. साथ ही आपको सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.
मीन राशि:-
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे. इसके अलावा सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी. आज आप जरूरी कार्यों को टालने का प्रयास न करें, नहीं तो आगे परेशान रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines