हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? पढ़ें राशिफल और करें उपाय

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: आज आपकी किस्मत के सितारे चमकेंगे या दिन खराब रहने वाला है? सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल और करें बताए गए उपाय…

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: आज आपका दिन कैसा रहेगा? आज आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? दिन खुशनुमा रहेगा या नुकसान होने के आसार हैं। अगर दिन खराब है तो क्या उपाय करें और अच्छा बनाना है तो क्या करना लाभकारी रहेगा?

ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा इसके बारे में बारे बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें आज का राशिफल।

1. मेष राशि: महिला मित्र से सतर्क रहें। परिवार के स्तर पर बहुत अच्छा कार्य करेंगे और अपने साहस की वजह से सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाने से फायदा होगा।

विज्ञापन

2. वृष राशि: आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना करें और अपनी भूमिका को सुदृढ़ बनाएं। जीवनसाथी से कलह हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल या चीनी दान करें।

3. मिथुन राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम पूर्ण संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि: संतान के कारण मन अशांत रहेगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। अच्छे लोगों के संपर्क में रहेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी छोटी गरीब कन्या को उपहार दें और चंद्रमा के बीच मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि: दांपत्य जीवन सुखी रहेगा और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ रचनात्मक और सकारात्मक कदम आगे बढ़ाएंगे। सही चयन से आनंद का पाठ निर्मित होगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ें। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि: आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को भोजन अथवा हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि: षड्यंत्र के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम की अनुभूति का अहसास होगा। अतिरिक्त खानपान से बचे। सुबह कुत्तों को भोजन खिलाएं और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि: जीवन में आने वाली मुश्किलों का अंत होगा। व्यवसायिक जीवन में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी मित्र अथवा संबंधी के आने से माहौल अच्छा होगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

9. धनु राशि: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे संघर्ष के बाद थकान का अनुभव हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह एक चुटकी हल्दी जल में डालकर स्नान करें। घायल गोवंश का उपचार करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि: किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से परेशानी मिल सकती है। अपना वैचारिक दृष्टिकोण स्पष्ट रखें, ताकि किसी भी तरह का संशय न रहे। सत्य के रास्ते पर चलें, सफलता अवश्य मिलेगी। कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नकारात्मक कल्पनाएं आपको बिना वजह परेशान कर सकती हैं, अतः शांत रहें, संयम बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताए तो अच्छा रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करो, शाम को शनिदेव के मंदिर में जाकर तेल का दिया जला दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि: सकारात्मक चिंतन करें। आने वाला समय अच्छा होगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। सहकर्मी और अधिकारी सम्मान करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपने लक्ष्य के प्रति संवेदनशील रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगा कर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola