---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

दैनिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि आज का दिन उनका कैसा रहेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि मई माह का आखिरी दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है तो इसके लिए पढ़ें 31 मई 2025 का राशिफल और उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 31 May 2025: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से 31 मई 2025 का दिन 12 राशियों के लिए बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज शनिवार को रात 08:15 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। जबकि रात 09:07 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसके उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा। आज वृद्धि योग और ध्रुव योग भी बन रहा है। आज राहुकाल सुबह में 09:04 से लेकर 10:44 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा।

चलिए अब ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि ग्रह गोचर का 31 मई 2025 को 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपको मेष से लेकर मीन राशिवालों के उपाय भी पता चलेंगे, जिन्हें करके आप शनिवार के दिन को खास बना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी और पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

  • उपाय- सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। इसके अलावा बुद्धि कौशल से किए गए कार्य संपन्न होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

---खबर नीचे जारी है---
  • उपाय- आज सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और उन्हें भोजन कराएं। साथ ही शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना भी शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। इसलिए अग्नि से सावधान रहें। लेकिन व्यावसायिक प्रगति होगी और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। इसके अलावा रिश्तेदार से उपहार मिलने के भी योग हैं। आज मिथुन राशिवालों की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • उपाय- सुबह गाय को हरा चारा व भोजन कराएं। साथ ही बुध के बीज मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आज मानसिक तनाव से बचें क्योंकि मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। इसके अलावा आत्मविश्वास में कमी रहेगी और  किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिलने की भी संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---
  • उपाय- चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

आज आपके जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज सिंह राशिवालों की व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • उपाय- शनि के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

ये भी पढ़ें- भगवान क्यों हमें दिखाई नहीं देते? प्रेमानंद महाराज से जानें कारण और देवी-देवताओं को देखने का उपाय

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

आज कन्या राशिवालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। आज आप सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक मामलों में सुधार होगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। शनिवार को कन्या राशिवालों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

  • उपाय- शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार करवाएं।

तुला राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई सुखद समाचार मिलेगा। तुला राशिवालों के आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विवाहित जातकों के रिश्तों में निकटता आएगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

---खबर नीचे जारी है---
  • उपाय- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के जातकों को किसी महिला अधिकारी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो कार्यक्षेत्र में बिना वजह किसी से झगड़ा न करें। बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

  • उपाय- सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। पूजा करने के बाद बंदर को गुड़-चना अथवा केले खिलाएं।

धनु राशि

आज आपके रिश्तों में निकटता आएगी। लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं। धनु राशिवालों के राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पर मन अशांत रहेगा और पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---
  • उपाय- बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। इसी के साथ गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाना धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज आपके रिश्तों में निकटता आएगी और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। इसके अलावा पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • उपाय- सुबह-सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विवाहित जातकों की पत्नी से संबंध ठीक रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---
  • उपाय- घायल कुत्तों का उपचार कराएं और शनि देव की पूजा करें। शाम के समय शनिदेव के मंदिर जाएं और वहां जातक तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। इसके अलावा आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन आज मीन राशि के जातक अपनी सेहत पर ध्यान दें क्योंकि मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आज मीन राशिवालों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

  • उपाय- गोवंश की सेवा करें। साथ ही बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मई का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें लव राशिफल, उपाय और सावधानियां

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 30, 2025 08:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola