हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Rashifal, 3 September 2023: आज सूर्यदेव इन राशियों की पूरी करेंगे हर ख्वाहिश

विज्ञापन
Aaj ka rashifal Sunday

Aaj ka Rashifal, 3 September 2023: वैदिक ज्योतिष की सहायता से जानिए कि आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रख कर आपको तरक्की कर सकेंगे।

मेष राशि (Mesh Aaj ka Rashifal)

व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डाल सकता है, खर्च पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में रुके हुए काम समय पर निपटाएं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताएं। पीठ दर्द आपको परेशान कर सकता है। किसी से वाद-विवाद ना करें।
शुभ उपाय – गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – गोल्डन

यह भी पढ़ें: घर में मनीप्लांट के साथ लगा दें ये पौधा, फिर दनादन बरसेगा पैसा

विज्ञापन

वृषभ राशि (Vrishabh Aaj ka Rashifal)

इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स बढ़ेंगे, बचत भी कर पाएंगे। आपके काम की तारीफ होगी। ज्यादा गुस्सा रिश्ते बिगाड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें।
शुभ उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग – केसरिया

मिथुन राशि (Mithun Aaj ka Rashifal)

आय के नए स्रोत बनेंगे, धन लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। शुगर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें।
शुभ उपाय – मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – ग्रे

विज्ञापन

कर्क राशि (Kark Aaj ka Rashifal)

बीमारियों में बहुत ज्यादा धन खर्च होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वभाव शांत रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। पैसों का लेन-देन ध्यानपूर्वक करें।
शुभ उपाय – जरूरतमंदों में अन्न दान करें।
शुभ रंग – नीला

सिंह राशि (Singh Aaj ka Raashifal)

किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी अनजान से गुप्त बातें साझा ना करें।
शुभ उपाय – किसी अनाथालय में कपड़े दान करें।
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

कन्या राशि (Kanya Aaj ka Rashifal)

कोई नया निवेश धन लाभ करा सकता है। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें।
शुभ उपाय – कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग – गुलाबी

तुला राशि (Tula Aaj ka Rashifal)

कारोबारी यात्रा धन लाभ कराएगी। ऑफिस में अपना काम दूसरे पर ना थोपें। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। घुटने का दर्द आपको परेशान कर सकता है। नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें।
शुभ उपाय – घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें।
शुभ रंग – भूरा

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj ka Rashifal)

खर्च बढ़ेगा, बचत भी खत्म हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पिता के साथ अनबन हो सकती है। बाहरी खान-पान स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान ना करें।
शुभ उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग – नारंगी

धनु राशि (Dhanu Aaj ka Rashifal)

कोई कारोबारी डील धन लाभ कराएगी। नौकरी बदलने के लिए समय शुभ है। धैर्य रखें, रिश्तों में सुधार होगा। आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपकी जिद नुकसान करा सकती है।
शुभ उपाय – भगवान गणेश की वंदना करें।
शुभ रंग – गोल्डन

विज्ञापन

मकर राशि (Makar Aaj ka Raashifal)

नए कारोबार में तेजी आएगी। ऑफिस में अधिकारियों से व्यर्थ ना बोलें। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन संबंधी रोग हो सकता है। ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें।
शुभ उपाय – किसी मंदिर में श्रम दान दें।
शुभ रंग – आसमानी

कुंभ राशि (Kumbh Aaj ka Rashifal)

आय के नए स्रोत बनेंगे, धन में वृद्धि होगी। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार का साथ आपको आगे बढ़ाएगा। ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। बेवजह किसी पर ना चिल्लाएं।
शुभ उपाय – बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

मीन राशि (Meen Aaj ka Rashifal)

प्रॉपर्टी डील से धन लाभ होगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लंबे समय बाद अपनों से मुलाकात होगी। ज्यादा कामकाज तबीयत बिगाड़ सकता है। पुरानी गाड़ी खरीदने में जल्दबाजी ना करें।
शुभ उपाय – चींटियों को आटा डालें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola