---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय 

Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? किन किन बातों का ख्याल रखना आपके लिए जरूरी? कौनसे उपाय अपनाने उत्तम? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 3 जून सोमवार के राशिफल और उपाय के माध्यम से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि ग्रहों की चाल में कुछ खास परिवर्तन हो रहे हैं। चाहे आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हों, अपने व्यक्तिगत जीवन में कुछ बदलाव देख रहे हों, या फिर अपने स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हों, इन सबके लिए एक बार अपनी राशि पर जरूर ध्यान दें। आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा है या नहीं? ये भी जन लें आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

मौसम के प्रभाव से ग्रसित हो सकते हैं। परिवार में चल रही कठिनाइयों का समाधान होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि 

परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गरीब को आता अथवा चीनी दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विवादों का सूझबूझ से समाधान करेंगे। किसी कार्य को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी से ना उलझे। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मी तथा अधिकारियों से प्रेम से बात करें। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपका पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने के योग है। किसी भी परिस्थिति को आसानी से सुलझा लेंगे। गरीब को भोजन करा दें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की भूल को क्षमा करेंगे तो मन को शांति मिलेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। निजी व व्यावसायिक जीवन में अपनी वरीयताओं को बनाए रखें अन्यथा आपके बिना वजह उलझन होगी। दिखावटी लोगों से बचें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिलते हैं। जिम्मेदारियां साझा करना उचित होगा। व्यावसायिक जीवन व निजी संबंधों में लचीला रवैया अपनाते हुए स्थिरता को प्राप्त करेंगे तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की बात को मान लेंगे तो आपको अच्छा अनुभव रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। आपका उत्साह में जोश बना रहेगा। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसको पूरा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है। सुबह हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें तथा बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अतीत को पीछे छोड़कर वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। आप अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

रिश्तो में निकलटता आएगी। परिस्थितियों को बोझिल न बनने दें। किसी नए कार्य को करने के लिए यह शुभ अवसर है। बिना वजह लोगों पर शक ना करें अन्यथा आपको हानि होगी। कुत्ते को भोजन करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कार्य क्षेत्र में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आप गाड़ी की खरीद करना चाहते हैं तो आज ना करें। गाड़ी धीमे चलाएं और परिवार में बिना वजह लोगों से ना उलझे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कार्यों को आराम से सुलझा लेंगे। परिवार में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

First published on: Jun 03, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola