हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 3 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि जुलाई 2026 का तीसरा दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 3 जुलाई 2026, वार शुक्रवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. साथ ही श्रवण नक्षत्र, विष्कुंभ योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 3 जुलाई 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए सतर्क रहें. आज कोई नया काम शुरू होने में विलंब हो सकता है. हालांकि, किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा. इसके अलावा धार्मिक विषय पर चर्चा भी हो सकती है.

वृषभ राशि: 
आज आप अपने समय का सदुपयोग करें. विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें, जिससे सफलता मिलेगी. हालांकि, आज आपका कारोबारी समस्याओं से सामना होगा. साथ ही वाहन चलाने में सावधानी बरतें और शाम के समय में यात्रा न करें.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
ये समय आपके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए निवेश करने से बचें. आज धैर्य रखकर ही किसी भी कार्य की शुरुआत करें. आज आपके अटके हुए कार्यों की भी पूर्ति होगी. साथ ही शुभ कार्यों में मन लगेगा.

कर्क राशि: 
आज आप समय का सदुपयोग करें. उम्मीद है कि आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे. इसके अलावा आपकी आज कुछ विशेष लोगों से मुलाकात होगी और मनचाहे कार्य सिद्ध होंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
अपनों की बातों से आज आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. साथ ही कारोबार में सफलता और सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा. इसके अलावा आज शुभ कार्यों में व्यय होगा.

कन्या राशि: 
दिन की शुरुआत में व्यस्तता अधिक रहेगी. देव-दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा. साथ ही कारोबार में सफलता मिलेगी और भाग्य में प्रबलता रहेगी. इसके अलावा दूर स्थान से अच्छे संदेश प्राप्त होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज आपकी आध्यात्मिक तरक्की होगी. साथ ही धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे. इसके अलावा परिजनों का सहयोग मिलेगा और नए अनुबंधों की पूर्ति होगी. आज आपका न्याय पक्ष भी उत्तम रहेगा.

वृश्चिक राशि: 
वृश्चिक राशि वालों के कारोबार में आज 3 जुलाई 2026 को विस्तार होने के योग बन रहे हैं. साथ ही नई योजना का लाभ मिलेगा. इसके अलावा दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी और धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज काम बहुत है, इसलिए अच्छे से कार्यनीति बनाएं. आज आप नया काम आरंभ न करें, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज आप अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और समय का सदुपयोग करें. साथ ही महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें और अपनी संगत बदलें. इस राशि के लोगों को आज संतान सुख मिलना संभव है, लेकिन पिता से मनमुटाव हो सकता है.

कुंभ राशि: 
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से जरूरी कार्य आज बाधित होंगे, लेकिन सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. इसके अलावा आज की गई यात्रा सफल रहेगी, परंतु शुभ कार्यों में व्यय होगा.

विज्ञापन

मीन राशि: 
साझेदारी में किए कारोबार में आज तरक्की होगी. साथ ही धन लाभ होता रहेगा. इसके अलावा आज नया मकान व दुकान खरीदने के भी योग हैं. धर्म-कर्म में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी. शाम से पहले शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आज की यात्रा सफल रहेगी.

ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola