Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 सितंबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही सौभाग्य योग, शोभन योग, दिशा शूल पूर्व, मूल नक्षत्र, वणिज करण और विष्टी करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुक्र और केतु ग्रह सिंह राशि में, देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में, मंगल ग्रह तुला में, बुध और सूर्य ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं. इसके अलावा दो दिन बाद मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पर्व का समापन हो जाएगा. हालांकि, इससे पहले आज यानी 29 सितंबर को नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 29 सितंबर 2025, भगवान शिव को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
कारोबार में नए अनुबंध मेष राशिवालों के लिए लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज समय का दुरुपयोग न करें. लंबे समय से रुके पैसे कोशिश करने पर प्राप्त होंगे. इसके अलावा दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा और सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा.
वृषभ राशि
आज दिन अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा. साथ ही व्यापार लाभप्रद रहेगा, लेकिन दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें. इसके अलावा अचानक धन मिलने के भी योग हैं.
मिथुन राशि
व्यापार में अवरोध आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. माता-पिता को संतान की ओर ध्यान देना होगा. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कुछ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज मनचाही नौकरी मिल सकती है. साथ ही महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. इसके अलावा यात्रा करना भी संभव है. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन आज सुखद रहेगा.
सिंह राशि
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. साथ ही परिवार व समाज में आपका महत्व बढ़ेगा और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. इसके अलावा सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचें.
कन्या राशि
कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे. इसके अलावा धन लाभ होने की संभावना है. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय शुभ है.
ये भी पढ़ें- जल्द बढ़ेगा 3 राशियों की खुशियों का बैंक बैलेंस, दिवाली से पहले सूर्य-गुरु बनाएंगे ‘केंद्र दृष्टि योग’
तुला राशि
दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी, लेकिन पारिवारिक जीवन में हर्ष रहेगा. साथ ही धार्मिक रुचि बढ़ेगी. आज आप जल्दबाजी में कोई काम न करें, नहीं तो नुकसान होगा. इसके अलावा व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.
वृश्चिक राशि
व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है. सक्रियता और निश्चितता के साथ कम करेंगे तो लाभ होगा. इसके अलावा विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. विवाहित जोड़ों को संतान सुख मिलेगा.
धनु राशि
लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा. हर काम में परिवार का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं. साथ ही संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा, लेकिन बोलचाल में कटुता न आने दें.
मकर राशि
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें. आज आपके लिए पूंजी निवेश करना लाभदायक रहेगा, लेकिन परिवार के कारण किसी बात की चिंता रहेगी. मकर राशि के जातकों को रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा. साथ ही कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा.
कुंभ राशि
कम समय में कार्य पूरे होंगे. साथ ही सामाजिक कार्यों से यश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी. इसके अलावा स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं. दिन खत्म होने से पहले व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातक अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएंगे तो अच्छा रहेगा. आज आपकी कुंडली में वाहन व मकान आदि की खरीदी का योग है. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी. इसके अलावा संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines