---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal, 29 January 2023: सूर्यदेव के कृपा से इनके चमकेंगे भाग्य तो इन्हें नौकरी में होगा धन लाभ, जानें आज का अपना राशिफल

तुला राशि (Libra Horoscope Today)  आज जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। माता […]

---विज्ञापन---

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। माता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि ऐसा हो तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

यदि आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से लेकर यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई भी आर्डर सोच विचारकर लेना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। आपको धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद

---विज्ञापन---

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करना पड़े, तो उसमें आपको अपने ऊपर निर्भर नहीं रहना है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको कोई सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 29, 2023 05:31 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola