Aaj Ka Rashifal, 28 March 2023: बजरंगबली कृपा से इन्हें होगा धनलाभ तो इनके बनेंगे काम, जानें मेष से मीन तक के सभी राशियों का हाल
Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, मंगलवार
Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, मंगलवार
Aaj Ka Rashifal, 28 March 2023: आज 28 मार्च और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: इस मंदिर में माता कालरात्रि की पूजा करने से घर में गूंजती है किलकारियां !
आज मन का स्वामी चंद्रमा तृतीय भाव में होने से आज मेहनत व पराक्रम से अपने सपनो को पूरा करेंगे। साथ ही मित्रों के साथ आज काफी समय बिताएंगे। परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल सिद्ध होगी। परिणाम का समय है, आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे ये निश्चित नहीं है, परंतु अपनी और से पूरे प्रयास करें। ज़रा सा भी ध्यान भटकाव आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून
जो जातक प्रेम संबंध में हैं उन्हें इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि राशि स्वामी राहु से पीड़ित चल रहे हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। करियर के लिए आज सर्वश्रेष्ठ दिन, आज नौकरी के साथ साथ प्रमोशन के भी योग बनेंगे। पार्टनर का भाग्य आज आपके लिए भाग्यशाली होगा। मन को विचलित होने बचने के किये मैडिटेशन करे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
आपके राशि स्वामी की नीच राशि में स्थिति होने से यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी नहीं हो सकती है, परन्तु मेहनत और प्रयास बनाये रखने पड़ेंगे। साथ ही स्वास्थ्य और अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपने काम से मतलब रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। अभी निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। पार्टनर का सहयोग आपको हर काम में मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मूंगिया हरा
राशि स्वामी की स्थिति अपने से 12 वें स्थान पर होने से खुद को मोटीवेट करना साथ ही उर्जावान महसूस कर ना जरूरी हैं। इसके शत्रु राशि में होने के कारण आपको कफ कोल्ड की समस्या हो सकती है। साथ में चंचलता भी हावी रहेगी। लेकिन इस दौरान आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है यानी कि वे अपनी मनपसंद सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। धन के लिए भी समय अच्छा ।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से इस दौरान आप कुछ यात्राओं की योजना बना सकते हैं। साथ ही आपको पैरों में बहुत दर्द और तकलीफ हो सकती है। फिलहाल संभव हो तो यात्राओं को टालने का प्रयास करें। धन के मामले में स्थिति असामान्य रहने वाली है क्योंकि आज लोन लेना पड़ सकता है। देनदारियां बढ़ सकती है। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में लाभ होगा, खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सह्योग और प्यार मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
आज आपका ध्यान और मन दोनों अपने लव मेट के इर्द गिर्द रहेंगे। आज घूमने फिरने का मूड बन सकता है। पब्लिक सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। बिज़नेस करने वालों को सलाह दी जाती है कि सूर्य के 7वे भाव में गोचर के दौरान कोई भी पार्टनरशिप डील लापरवाही से न करें। साथ ही अपने लाइफ पार्टनर से कोई झगड़ा मोल न लें। जमीन-जायदाद के खरीद बेच से लाभ की स्थिति बनेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज धन का नुकसान हो सकता है और खर्चे भी साथ साथ तैयार रहेंगे। जो भी लोग करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता देर से मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी तो वहीं व्यवसायी को इस दौरान अपने व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त होने वाली है। नए-नए लोगों से संबंध भी जुड़ेंगे जो भविष्य में काम भी आएंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी
आपकी राशि का स्वामी शत्रु राशि में होने से आपको डिप्रेस कर सकता है। आज आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभकारी होंगे। ज़मीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे, और प्रॉपर्टी से फायदा होगा।व्यापार करने वालों को भी इस दौरान खूब लाभ होगा. हालांकि घर-परिवार पैसों के लेन-देन के चलते विवाद बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ आज अच्छा मन मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गेरुआ
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के 7वें दिन इन मंत्रों के साथ करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें कथा
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बहुत उत्तम अवसर। आपका अच्छा समय आ गया है प्रमोशन का समय नजदीक है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है। आप ऑफिस की खराब राजनीति या साजिश का शिकार हो सकते हैं। जिसकी वजह से या तो आपका तबादला हो जाएगा या आपको जॉब चेंज करनी पड़ेगी, स्थानांतरण का भी योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन संतुष्ट रहेगा व खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राशि स्वामी का धन भाव में गोचर करना, धन के लिए मजबूत स्थिति बन रहा है लेकिन विरोधियों या शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी अंजान शख्स पर आंखें मूंदकर विश्वास ना करें, क्योंकि इस समय जो मकर राशि के जो जातक साझेदारी के व्यवसाय में हैं, उन्हें इस दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर निर्णय लें। कार्यस्थल पर काफी अप-डाउन होने के बावजूद भी संयम रखें और जॉब छोड़ने का विचार न करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
आपकी राशि पर और राशि स्वामी पर केतु की दृष्टि आपकी सेहत पर गलत असर डालेगी। घुटनों का ध्यान रखें। साथ ही राशि स्वामी के अपनी राशि मे गमन करने से शश महापुरुष राजयोग बन रहा है जो कि आपको नौकरी में प्रमोशन, उच्च पद की प्राप्ति या नौकरी में बदलाव होने या स्थानांतरण होने की संभावना है। यानी कि मूल रूप से आपके कार्यस्थल में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो लोग खेल-कूद के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, वे भी इस दौरान अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं। पत्नी से आज खटपट हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
मान सम्मान और पिता के साथ संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। पिता के स्वास्थय का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय, सफलता कदम चूमेगी। आज प्रॉपर्टी को बढ़ाने के लिए अच्छा समय है। सरकारी विभागों में कार्यरत लोग अपने जीवन में प्रगति और सफलता पा सकेंगे। जो जातक उच्च पद की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए क्योंकि इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: