---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय 

दैनिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को पता चल सकता है कि आने वाला समय उनके लिए कैसा रहेगा। चलिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं 27 मई 2025 के राशिफल और उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है। आज 27 मई 2025, वार मंगलवार है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा चन्द्र देव वृषभ राशि में संचार करेंगे। जबकि राहुकाल दोपहर 03:43 मिनट से लेकर शाम 05:22 मिनट तक रहेगा।

चलिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं 27 मई 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही आपको हर एक राशि के शुभ उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिन्हें करके आप अपने दिन को खास बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज मेष राशिवालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान से जुड़ा सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलने की भी संभावना है।

  • उपाय- आज सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदरों को केले या गुड़ खिलाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशिवालों की आज प्रियजन से भेंट हो सकती है। लेकिन आपको व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहना होगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं।

---विज्ञापन---
  • उपाय- सुबह सूर्य देव को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। साथ ही गाय को 4 रोटी गुड़ के साथ खिलाएं।

मिथुन राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति जितना आप सचेत रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • उपाय- आज बंदरों को गुड़, चना अथवा केला खिलाएं। साथ ही मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Video: बुध गोचर के शुभ प्रभाव से इस राशिवालों की सेहत में होगा सुधार, परिवार में बनी रहेगी शांति

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्क राशिवालों को पिता या धर्म गुरु के सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

  • उपाय- सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। जल में हल्दी और चावल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।

सिंह राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रिश्तों में निकटता आएगी। लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

---विज्ञापन---
  • उपाय- आज सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाएं।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों की धार्मिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। युवाओं का किसी बात पर मित्रों के साथ समझौता हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आज यदि आप आर्थिक मामलों में जोखिम नहीं उठाएंगे तो अच्छा रहेगा। कन्या राशि के जातकों के विरोधी परास्त होंगे। लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

  • उपाय- मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन कराएं।

तुला राशि

आज आपको व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लेकिन रिश्तेदारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसके अलावा गलत निर्णय कष्टदायी साबित होंगे। यदि खुद वाहन चलाकर यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें।

---विज्ञापन---
  • उपाय- किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा जीविका के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। पूरे दिन शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विवाहित जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हर काम में शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।

---विज्ञापन---
  • उपाय- गाय को 4 आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं। साथ ही सुबह के समय किसी गरीब को भोजन कराएं।

मकर राशि

माता-पिता संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है।

  • उपाय- घायल कुत्ते का उपचार करवाएं और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशिवालों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इसके अलावा पड़ोसी से झगड़ा या विवाद होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---
  • उपाय- किसी घायल कुत्ते की सेवा करें।

मीन राशि

आज धन, सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक यात्रा के भी योग हैं। इसके अलावा संतान के दायित्व की भी पूर्ति हो सकती है। मीन राशिवालों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

  • उपाय- एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई को सूर्य के नक्षत्र में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’, जानें किन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 26, 2025 11:14 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola