Aaj Ka Rashifal, 26 November 2022: शनि की मेहरबानी से मेष, मिथुन, सिंह और धनु के जागेंगे भाग्य, जानें आज का भविष्यफल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 26 November 2022: आज दिनांक 26 नवंबर, दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आज रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। (Mesh Rashi Today) परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।वाणी में मधुरता रखनी होगी, घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाहन लेने की सोच रहे थे तो लेने का समय अच्छा है। (Vrishabh Rashi Today) स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आफिस में व्यर्थ के विवादों से चिंतित हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
आज शासन-सत्ता के लोगों का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। (Mithun Rashi Today) आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें साथ ही यात्रा के भी योग हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
आज अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता हैं। (Kark Rashi Today) कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- क्रीम
आज काम काज मैं परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे जिनकी वजह से खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। (Singh Rashi Today) आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक– 7
शुभ रंग- लाल
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर भी शाम के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। (Kanya Rashi Today) खुद के स्वास्थ्य का तो ध्यान रखें ही पिता को भी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है, उस से बचे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे जिसकी वजह से आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। (Tula Rashi Today) नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिल सकता है जिसको ज़िम्मेदारी से निभाना होगा, शनि की आप पर सकारात्मक नजर है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं, सेहत का ध्यान रखें। घर मकान वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित होकर करें। (Vrishchik Rashi Today) कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता परेशान करेगी ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। (Dhanu Rashi Today) सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जमुनी
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज आप में आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के खरीदारी पर आज पैसा खर्च हो सकता है, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। (Makar Rashi Today) स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आप शनि की उच्च दृष्टि बनी हुई है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। (Kumbh Rashi Today) लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सफलता के लिए शनि की चीजों का दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग– गहरा नीला
आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। (Meen Rashi Today) खर्चों की अधिकता से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं, आज वाद-विवाद से भी बचें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि भी होगी।
शुभ अंक -5
शुभ रंग– सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: