---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal, 26 March 2023: सूर्य की कृपा से ये होंगे मालामाल तो इनके यश में होगी बढ़ोतरी, जानें मेष से मीन तक के सभी राशियों का हाल

तुला राशि (Libra Horoscope Today)  आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा, सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। करियर की दृष्टि से दिन मज़बूत है। नौकरी की तलाश आज खत्म हो जाएगी। पार्टनर के […]

---विज्ञापन---

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा, सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। करियर की दृष्टि से दिन मज़बूत है। नौकरी की तलाश आज खत्म हो जाएगी। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो होंगें ही साथ ही उनसे लाभ भी होगा। सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा, कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। अगर आज प्रॉपर्टी लेना या बेचना चाहते हैं तो क्रय विक्रय के लिए दिन अच्छा है। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी

 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

राजनीति में सफलता का योग। आज आपका नाम होगा। घर-मकान, वाहन, प्रॉपर्टी जमीन से जुड़े मामलों में लाभ का योग बना हुआ है। खरीद बेच कर सकते हैं। मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे।  मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा। सुख साधनों के अर्जन में आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा पीला

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2023 05:31 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola