Aaj Ka Rashifal, 26 January 2023: बसंत पंचमी इनका चमकेगा भाग्य तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, जानें आज का अपना राशिफल…
Edited By Pankaj Mishra
Edited By Pankaj Mishra
Aaj Ka Rashifal, 26 January 2023: आज दिनांक 26 जनवरी और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का 26वां दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
धन आगमन के योग बने हैं। अच्छा समय है। पूंजी निवेश के लिए परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल सिद्ध होगी। परिणाम का समय है। आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और अच्छे अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे। विजय योग बने हुए हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून
जो जातक प्रेम संबंध में हैं। उन्हें इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शादी-विवाह के मामले भी बिगड़ सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य या फिर कुछ जरूरी यात्राओं के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन को अस्थिर होने से बचाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
आपके राशि स्वामी की स्थिति सूर्य के साथ होने से यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है, परन्तु मेहनत और प्रयास बनाये रखने पड़ेंगे। नौकरी पेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा, अभी निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मूंगिया हरा
राशि स्वामी की स्थिति पराक्रम स्थान पर होने से खुद को मोटीवेट करना साथ ही उर्जावान महसूस कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है यानी कि वे अपनी मनपसंद सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। मान सम्मान बढेगा, धन के लिए भी अच्छा समय।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से इस दौरान आप कुछ यात्राओं की योजना बना सकते हैं, जो आरामदायक न होकर काफी थकानभरी होंगी, फिलहाल संभव हो तो ऐसी यात्राओं को टालने का प्रयास करें। यदि करनी पड़े तो सावधान होकर करें। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में लाभ होगा, खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
आज घूमने फिरने का मूड बन सकता है। पब्लिक सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। समाजसेवी के रूप में काम करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। व्यवसायी जातकों को सलाह दी जाती है कि सूर्य के इस गोचर के दौरान कोई भी नया निवेश करने से बचें। जमीन-जायदाद में पैसा ना फंसाए नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज धन आगमन के योग बने हैं, लेकिन खर्चे भी साथ साथ तैयार रहेंगे, जो भी लोग करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी, तो वही व्यवसायी को इस दौरान अपने व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त होने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी
आज आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभकारी होंगे। व्यापार करने वालों को भी इस दौरान खूब लाभ होगा। हालांकि घर-परिवार पैसों के लेन-देन के चलते विवाद बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा मन मिलेगा आज।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
आपका अच्छा समय आ गया है। प्रमोशन के समय नजदीक है लेकिन जनवरी तक कार्यक्षेत्र में संभलकर चलें क्योंकि नौकरीपेशा जातकों को इस गोचर अवधि में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है। आप ऑफिस की खराब राजनीति या साजिश का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन संतुष्ट रहेगा, खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राशि स्वामी का धन भाव की ओर गतिमान होना। धन के लिए मजबूत स्थिति बन रहा है लेकिन विरोधियों या शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी अंजान शख्स पर आंखें मूंदकर विश्वास ना करें, क्योंकि इस समय जो मकर राशि के जो जातक साझेदारी के व्यवसाय में हैं। उन्हें इस दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर निर्णय लें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
राशि स्वामी के जल्द ही अपनी राशि मे आगमन होने से नौकरी में बदलाव होने या स्थानांतरण होने की संभावना है। यानी कि मूल रूप से आपके कार्यस्थल में बदलाव होने के योग बन रहे हैं, इसके अलावा जो लोग खेल-कूद के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, वे भी इस दौरान अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय। सफलता कदम चूमेगी। सरकारी विभागों में कार्यरत लोग अपने जीवन में प्रगति और सफलता पा सकेंगे, जो जातक उच्च पद की नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए क्योंकि इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुकून भर रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: