Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 25 November 2022: आज दिनांक 25 नवंबर, दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है। आज आपका प्रभुत्व बना रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक सफलता का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेमी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को धन लाभ होगा । मेहरून कपड़ा पास रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
आज समय साथ नहीं देगा, इसलिए नार्मल रहें। आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। जिसकी वजह से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सोच समझकर व बचकर डील करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आज वाहन भी सावधानी से चलाएं। पार्टनर के साथ आज नहीं उलझे। झगड़ा बड़ा बन सकता है। ऐसे समय में ‘ओम नमः भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
आज रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आज आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेग। परंतु गुप्त शत्रु आप पर नज़र रखेंगें। सजग रहें।मां काली की अराधना करते रहें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
आज राशि स्वमी की स्थिति नीच की रहेगी परंतु दोपहर बाद में अच्छा महसूस होगा। आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। डिस्टर्बिंग समय है लेकिन आप तरक्की और प्रगति करेंगे। बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की ओर जा रहे हैं। हनुमान जी की अराधना करें। काली वस्तु का दान करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में कहा सुनी संभव है। आज वाहन सावधानी से चलना है दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून
आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्यापार, संतान सब बहुत अच्छा दिख रहा है। बस गृहकलह से बचें। आज झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। विदेश से भी कोइ नई डील या अच्छी न्यूज़ मिल सकती है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
शु ह अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
काम काज के लिए दिन बहुत अधिक उत्तम तथा व्यवसायिक सफलता मिलने का योग है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। एक सुखद स्थिति दिख रही है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे। साथ ही व्यापार व्यवसाय का दिन भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
शुभ अंक- 6
शुब रंग- गुलाबी
वृश्चिक-धनागमन होगा। बुजुर्गों में एक अच्छी स्थिति आपकी रहेगी। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन जाएगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल रुमाल जेब मे रखें।
शुभ अंक- 5
शु ह रंग- गहरा नीला
आज आपका प्रभाव दुसरों पर बना रहेगा। आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। काली वस्तु का दान करें और बजरंग बली की अराधना करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी
मकर राशि (makar rashifal today)
कुछ विचलितता रहेगी। मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमज़ोर रह सकता है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लोटस पिंक
पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे, वे आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है। हरी वस्तु पास रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
आज आपका मन करियर की तरफ अधिक सजग रहेगा और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिस से जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओ का लाभ प्रतिशत संवरेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।