Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 25 February 2023: आज 25 फरवरी और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Upay: शनिवार को इन उपायों से मिलती है तरक्की, अटके काम भी लगते हैं बनने
आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मेहनत पराक्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज घूमने फिरने में समय और पैसा दोनो खर्च होंगे, लेकिन आय आमदनी बनी रहेगी तो बजट संतुलन बना रहेगा। आज अपने काम से काम रखें। साथ ही आज बस क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज सावधानी से रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- संतरी
कार्य स्थल पर माहौल काफी नाजुक व बहस वाला होने के बाद भी नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय नहीं है, लेकिन परिस्थितियों की वजह से परेशान होकर बदलनी पड़ सकती है। सोच समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी न करें। आज विशेष रूप से खानपान पर ध्यान दें। कुछ भी गलत खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके व्यवहार पर आज घर की सुख शांति और आपके पार्टनर की मुस्कान निर्भर करेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
राशि स्वामी की स्थिति आज अष्टम में बनी होने से आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही नकारात्मक विचारों से खुद को बचाएं। आज बिज़नेस में लाभ होगा, धन को लेकर चिंतित ना रहे। धन संबधी सारि परेशानियों का हल मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन का समय टाइम के पक्के रहे अपनी परफॉर्मेंस अच्छी रखें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं,सोशल मीडियालाइफ से दूर रहें। पार्टनर के साथ लगाव भी बढ़ेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मेहरून
राशि स्वामी राहु से पीड़ित रहेंगे, जिसकी वजह से मन चिड़चिड़ा रह सकता है। अपनी बात किसी से शेयर करने का मन नहीं होगा। करियर को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं। आज प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में सोचकर डिस्टर्ब हो सकते हैं, परंतु चिंता की बात नहीं है, भाग्य साथ दे रहा है। धार्मिक यात्रा पर धन का खर्चा होगा। पर साथ ही मन को शांति और सुकून भी मिलेगा। मित्र ऐसे समय में दवाई का काम करएंगे उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
आज पार्टनरशिप से बचें। धोखा हो सकता है। आज स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान गलत होने से तबीयत का ध्यान रखने की जरूरत है। आज बुद्धि का भरपूर इस्तेमाल करेंगे जिससे आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिलेशनशिप को और भी मजबूत बना सकते हैं थोड़ा बाहर घूमने जाकर।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
कोई भी डील करते समय सावधानी बरतें। काम के नए मौके मिलेंगे। आज अपनी परफॉर्मेंस से बॉस को खुश करने में सफल होंगे जिसके फलस्वरूप प्रमोशन हो सकता है। मां के साथ आज कुछ समय बिताना आपके भाग्य को चमका देगा। घर मकान लेने का योग बन रहा है। पैसे के लेनदेन में सावधान रहें। आज कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। आपकी विजय होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।