Aaj Ka Rashifal: ध्रुव योग से 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: कैसा रहेगा नया आज का दिन? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 12 राशि का राशिफल और उपाय जानते हैं।
Edited By Simran Singh

आज का राशिफल
Edited By Simran Singh

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: आज 25 अगस्त रविवार को पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। ये तिथि देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। साथ ही ध्रुव योग की शुरुआत भी होगी। इस संयोग से 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर पड़ सकता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज के राशिफल में 12 राशियों की बात की है, आइए जानते है आज कौन से उपाय अपनाने शुभ रहेंगे?
अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य को जल अर्पित करें।
संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें अथवा वस्त्र दें।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आपको सफलता के पूर्ण अवसर मिलेंगे। घर में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को जल दें।
मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मन बहुत अशांत रहेगा। धन हानि की आशंका है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। सुबह माता का आशीर्वाद लें। सूर्य को रोली और चावल डालकर जल दें।
व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।घर परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।
उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। सुबह के समय किसी गाय को हरा चारा खिला दें। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो अच्छा होगा।
किसी परिचित से तनाव मिल सकता है। मन अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलित रहे। घर परिवार में बड़े लोगों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सुबह किसी गरीब को सफेद वस्त्र का दान करें और खाना भी खिला दें।
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन यश आदि में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला दें और किसी गरीब को भोजन करा दें।
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार भी करा दें तो अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान की बीमारी का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह कुत्तों को भोजन दें। घायल कुत्तों का उपचार भी करा दें।
निजी संबंधों में तनाव मिल सकता है। पिता या धर्म गुरु के सानिध्य में रहेंगे तो अच्छा रहेगा। वाहन धीमे चलाएं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि के योग है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य देव को हल्दी में चावल डालकर जल दें। किसी गाय को चार रोटी और गुड़ दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: