Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal, 24 November 2022: आज दिनांक 24 नवंबर, दिन गुरुवार (Gudhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
राशि स्वामी की स्थिति वृष राशि में है लेकिन फिर भी आज काम काज को लेकर जो चिंता थी खत्म हो जाएगी। स्थानांतरण की संभावनाएं बनी हुई है, जिससे मन में निराशा एवं असन्तोष महसूस कर सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। आज अपनी भावनाओं को शब्द देना जरूरी है वरना मन की बात मन में रह जायेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गेहुआं
आज पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है लेकिन आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। विशेष रूप से खान पान पर विशेष ध्यान दें। आप अपने कैरियर को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं। बदलाव की स्थिति भी बन रही है। मां के साथ आज ज्यादा से ज्यादा समय बिताना। आपके दिन को बेहतर बना देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चने आएंगी। जिन्हें सूझबूझ से सुलझा लेंगे। लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
आज भूलकर भी किसी को कर्ज न दें। जबकि आज आय के अवसर मिलेंगे। परंतु खर्चों में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन आज प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव पार्टनर को नाराज़ न करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेंहदी हरा
आज राशि स्वामी केतु के साथ होने से मन भारी विचलित और गमगीन रह सकता है। आज परिश्रम अधिक रहेगा और साथ ही मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा लेकिन नौकरी और व्यवसाय में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे थोड़ी राहत महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी पीला
सरकारी नौकरी के किये समय तो अच्छा है। परंतु नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिये दिन अच्छा,मानसिक चिंताओं में कुछ कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं भी सुझलेंगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं इग्नोर करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून
आज मन के नकारात्मक विचारों को इग्नोर करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। थोड़ा योग करेंगे तो मानसिक शान्ति रहेगी। योग ध्यान के अलावा संगीत का सहारा लेना भी मन के लिए अच्छा रहेगा। जॉब या बिज़नेस में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर
आज आत्मविश्वास कमज़ोर रहेगा। धन के लिए यात्रा लाभप्रद रहेंगे। कभी खुश तो कभी उदास वाले भाव मन में रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी
आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। साथ ही परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। फलस्वरूप रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आज थोड़ा सा सयंमित रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
आज आत्मविश्वास और धैर्यशीलता में कमी आएगी, लेकिन फिर भी संयमित रहें। क्रोध एवं आवेश के कार्यों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। जिससे खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
आज सेहत का ध्यान रखें। मन शान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाई का दिन रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति बनेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। क्योंकि आज वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सी ग्रीन
आज दिनभर भाग-दौड़ बनी रहेगी। परंतु मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। लेकिन उसके चलते अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलने का योग प्रबल। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अच्छे से निभाने का प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी न आने दें। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गेहुआं
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।