Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 24 मार्च को मेष से मीन राशि के लोगों का दिन? जानिए राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: आज यानी 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन है और इस दिन 12 राशियों पर अच्छा और बुरा कैसा प्रभाव होने वाला है? आपको किन उपायों को अपना चाहिए? आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 3 april 2024 Today Horoscope

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: आज यानी 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन है। सभी राशियों के लिए पूरा सप्ताह कैसा रहेगा। 12 राशि के लोगों के लिए कौन से उपाय करना सही रहेगा। इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने 24 मार्च 2024 का राशिफल और उपाय बताया है। आइए मेष राशि से लेकर मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि 

निजी संबंधों में निकटता आएगी और संतान के प्रति चिंता से मुक्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

3. मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन में कोई उत्सव हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बने हैं। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

आर्थिक जोखिम न उठाएं अन्यथा आपको हानि हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग आपको मिलेगा और किसी अधिकारी से मुलाकात होगी। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी। सुबह जल में रोली और चावल डालकर सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

पुरानी चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। घर-परिवार में माहौल सुखमय रहेगा। लंबी यात्रा के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

आपके द्वारा किए गए प्रयास का फल मिलेगा परंतु मन में तनाव रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

आपके मन का आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा और सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना और केला खिला दें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। किसी अच्छे व्यक्ति अथवा ज्ञानी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

10. मकर राशि

बिना वजह बोलने की आदत के कारण रिश्तों में कुटिलता आ सकती है। पिता अथवा गुरु की बात को सम्मान दें तो अच्छा रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझन की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। गाड़ी धीमे चलाएं और कोई जोखिम न उठाएं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ