Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही कौलव, तैतिल करण, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, शिव योग, सिद्ध योग, रवि योग, विडाल योग और आडल योग रहेगा. इसके अलावा आज भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी और मां त्रिपुर भैरवी को समर्पित माघ गुप्त नवरात्रि का छठा दिन भी है. 9 ग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह और चंद्र ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 24 जनवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:-
कार्यस्थल पर कुछ लोग आज आपकी आलोचना कर सकते हैं. हालांकि, सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. रात तक परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
वृषभ राशि:-
आप बोलते कुछ हैं, लेकिन करते कुछ और हैं. इसलिए पहले खुद समझें कि करना क्या है और उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाएं. कारोबारियों को आज सफलता मिलेगी. हालांकि, कार्यस्थल पर विवाद होना संभव है. इसके अलावा आप पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.
मिथुन राशि:-
आज किसी पर भी पैसों को लेकर विश्वास न करें क्योंकि धोखा मिलने के पूरे योग हैं. इसके अलावा स्थायी संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. आज आपको व्यापार व व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे.
कर्क राशि:-
आज आपको अपने करियर पर ध्यान देना होगा. साथ ही अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें, नहीं तो नुकसान होगा. व्यापारिक नवीन योजनाओं से आज आपको लाभ होगा. इसके अलावा परिवार में मेलजोल बढ़ेगा.
सिंह राशि:-
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में आज आप जुटे रहेंगे. इसके अलावा कार्यस्थल पर अधिकारियों का महत्व बढ़ेगा. परिवार में चल रहे विवाद के कारण आपको आज घर का त्याग करना पड़ सकता है.
कन्या राशि:-
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें. साथ ही क्रोध पर संयम रखें. आज खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर नियंत्रण रखना होगा. कामकाजी जातक अपने कर्मचारियों की नासमझी के कारण मुश्किल में फंस सकते हैं.
तुला राशि:-
आज के दिन आपको अपनी जीवनशैली को बदलना होगा. दिन खत्म होने से पहले व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. आज आपका किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ सकता है. यदि आज आप मकान व वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशि:-
अपनों का साथ मिलने से जरूरी काम पूरे होंगे. संतान की उन्नति को देख आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आप झूठ बोलने से बचें. आज आपको भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी.
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 17 मई तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ‘शनि’, 2026 में पहली बार किया गोचर
धनु राशि:-
आज का दिन आपके लिए शुभ है. व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें. आज आपका दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा. दिन खत्म होने से पहले कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.
मकर राशि:-
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव के कारण कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. आज आपको फालतू के विवादों से दूर रहना चाहिए. हालांकि, समाज व परिवार में आपको महत्व मिलेगा. आज के दिन धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि रहेगी.
कुंभ राशि:-
आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों से दूर रहें. आज बिना मांगे अपनी राय किसी को भी न दें. दिन खत्म होने से पहले पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.
मीन राशि:-
न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न दिखाएं. विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता हासिल करने वाला है. दिन खत्म होने से पहले व्यापार व व्यवसाय में गति आएगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines