Aaj Ka Rashifal 24 December 2023: आज के राशिफल के अनुसार, मकर राशि वालों को सेहत का ख्याल रखना होगा। सिंह राशि वाले सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। वृश्चिक राशि वाले हनुमान चालीसा का पाठ करें। मीन राशि के जातकों के घर उत्साह का माहौल रहेगा। कर्क राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार आज का राशिफल (24 दिसंबर 2023) और उपाय जानिए।
मेष राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। सुबह-सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को जल दें।
वृष राशि
मन में उतार-चढ़ाव हो सकते है। बिना वजह क्रोध से बचें। पिता का सम्मान करें व धन हानि से बचने का प्रयास करें। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
ध्यान व अध्यात्म से मन की नकारात्मकता दूर करने का प्रयास करें। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल अच्छा रहेगा। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिलाएं व सूर्य को जल दें।
कर्क राशि
आत्मविश्वास में कमी के संकेत मिलते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अतः भावुकता पर नियंत्रण रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें व भगवान शिव के शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
सिंह राशि
आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा व मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा व किसी लंबी यात्रा पर आज जा सकते हैं। घर में एक सुखमय माहौल रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।
कन्या राशि
मन अशांत रह सकता है अतः संयम से काम लें। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य हानि हो सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें व घायल गोवंश का उपचार करें। सूर्य को जल दें।
तुला राशि
आज पत्नी से बिना वजह कोई झगड़ा न करें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। अतः माता का सम्मान करें। शिक्षण में शोध कार्यों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र दान करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
सेना पुलिस अथवा आधिकारिक वर्ग के कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन आरामदायक रहेगा व छुट्टी मनाएंगे। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें व बंदर को केला अथवा गुड़-चना खिला दें।
धनु राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें व किसी घायल गोवंश का उपचार कर दें और गाय को खाना खिला दें।
मकर राशि
बिना वजह की उलझन से मन अशांत रह सकता है। अतः मन पर संयम रखें। दूसरों के दुखों में शामिल होने का मौका मिलेगा परंतु मन को ज्यादा व्यथित न करें। किसी की गवाही न दें। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास ठीक रहेगा व मन में प्रसन्नता रहेगी। जमीन खरीदने या बेचने को लेकर के आज विचार ना करें। सुबह पिता का आशीर्वाद लें व सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार कराएं।
मीन राशि
घर-परिवार में आज उत्सव का माहौल रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में वातावरण सुखमय होगा। पत्नी से प्रेम रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।
यह भी पढें: 2024 में 4 राशि को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, होगी जमकर तरक्की
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines