---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सोमवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मां सिद्धिदात्री का मिलेगा विशेष कृपा, नौकरी-व्यापार में बन रहे अच्छे योग

Aaj ka Rashifal 23 October 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज 3 राशियों को मां सिद्धिदात्री को समर्पित है और इन राशियों पर मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिसके परिणामस्वरूप जॉब और कारोबार में जबरदस्त तरक्की होगी। इसके अलावा धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Rashifal, 23 October 2023: शारदीय नवरात्रि का आज अतिंम दिन यानी नौवां दिन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करने से सभी रोग-दुख दूर हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि आज किन राशियों पर मां सिद्धिदात्री की कृपा दृष्टि रहने वाली है।

मेष राशि

आज के दिन आपको राजनीतिक संबंधों का फायदा मिल सकता है। समाज और करीबी रिश्तेदारों के बीच खास जगह बनेगी। आपकी सेवा भावना से घर के बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न होंगे। लेकिन किसी अजनबी के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। इस समय घर और व्यापार दोनों में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है। विचारों में नकारात्मकता के कारण तनाव और अवसाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अंक-1
रंग- मेहरून

यह भी पढ़ें- शनि और बुध की 5 दिन पहले बदली चाल, 3 राशियों को सालभर तक होगा लाभ

---खबर नीचे जारी है---

वृष राशि

आज के दिन आप अपना अधिकांश समय दैनिक दिनचर्या से दूर अपनी व्यक्तिगत और रुचि की गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में अलगाव की समस्या के कारण तनाव का माहौल रहेगा। आपकी समझदारी और सलाह समस्या का समाधान कर सकती है। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। बुखार, खांसी जैसी समस्या रहेगी।
अंक- 5
रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

आज आप अपनी मेहनत से परिस्थिति को अपने अनुकूल बना लेंगे। विरोधियों की पराजय होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े सरकारी मामले चल रहे हैं तो सकारात्मक उम्मीद रहेगी। उच्च आशाओं को पूरा करने के लिए अनुचित कार्य न करें, अन्यथा आपकी बदनामी हो सकती है। किसी करीबी से संबंधित अप्रिय घटना से मन निराश रहेगा। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीरता से काम करना आवश्यक है। पति-पत्नी का सहयोग वातावरण को व्यवस्थित रखेगा। हल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
अंक-6
रंग- पिंक

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- शुक्र ग्रह की होती है 6 मूलांक के जातकों पर विशेष कृपा, जन्म लेते ही बन जाते हैं बड़े रोमांटिक और पैसे वाले

कर्क राशि

---खबर नीचे जारी है---

आज राजनीतिक संपर्क आपके लिए अच्छे अवसर प्रदान करेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। उनकी क्षमता और प्रतिभा उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। सावधान रहें, पिछली नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को भी खराब कर सकती हैं। इसलिए उन्हें अपने ऊपर हावी न होने दें। पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में कुछ निजी रिश्ते खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध बने रहेंगे। पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या होगी।
अंक- 2
रंग- सफेद

सिंह राशि

---खबर नीचे जारी है---

आज के दिन सकारात्मक विचार आपके लिए नई उपलब्धियां पैदा कर रहे हैं। कुछ खास लोगों के संपर्क में आने से आपकी सोचने की शैली आश्चर्यजनक रूप से बदल जाएगी। अगर आपका कोई करीबी आपकी गलत आलोचना करेगा तो आपका मन निराश होगा। इस समय दोस्तों और रिश्तेदारों को अपनी योजनाओं के बारे में न बताएं। व्यापार में इस समय कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
अंक-7
रंग- ग्रे

कन्या राशि

---खबर नीचे जारी है---

आज समझदारी भरा फैसला आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात आपको रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से मुक्ति दिलाएगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा होगी। मनोरंजन के साथ-साथ आपको अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े किसी भी कार्य में कोई बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।
अंक-9
रंग- लाल

यह भी पढ़ें- व्यक्ति अपनी सिर्फ 4 आदतों से बन जाता है कंगाल, हर समय पैसों की होती है किल्लत

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

आज सभी कार्यों को व्यवस्थित और समन्वित तरीके से करने से आपको आश्चर्यजनक सफलता मिलेगी। वित्तीय निवेश से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान दें। यह इस समय आपके लिए अनुकूल स्थिति है। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जिससे कोई जरूरी काम रुक सकता है। अपने अभ्यास में लचीलापन लाने के लिए अधिक अनुशासन बनाए रखने की अपेक्षा करना बहुत अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी सौदा करते समय या किसी के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें ।
अंक- 8
रंग- स्काई ब्लू

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपका समय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। घर में छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। बाहरी लोगों को घर में दखल न देने दें। कभी-कभी आपका अत्यधिक अनुशासित व्यवहार परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से जुड़े कारोबार आज फायदेमंद रहेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में खटास न आने दें। वाहन सावधानी से चलाएं।
अंक-4
रंग-ब्राउन

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याएं ठीक से हल हो जाएंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। अति आत्मविश्वास होगा, क्योंकि आप कई बार परेशान करते हैं। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से दुख हो सकता है। इस समय अपने क्रोध और आवेगों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। पार्टनर का विश्वास और सहयोग आपका मनोबल ऊंचा रखेगा। खराब खान-पान से पेट खराब हो सकता है।
अंक-9
रंग- केसरिया

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद की क्षमता पर विश्वास के साथ काम करने से आज कई समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही रिश्तेदारों से जुड़ा कोई विवाद सुलझेगा और संबंध फिर से मधुर होंगे। किसी भी तरह की यात्रा से बचें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। बिना वजह किसी से भी बहस हो सकती है। अपने क्रोध और आक्रोश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय से जुड़े कार्य आज सकारात्मक परिणाम दिखाएंगे। अपने कार्यस्थल के तनाव को अपने घर पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
अंक-1
रंग- सलेटी

---खबर नीचे जारी है---

कुम्भ राशि

संपत्ति को लेकर करीबी रिश्तेदारों से कुछ गंभीर और लाभकारी चर्चा हो सकती है। कई बार आपका गुस्सा और दखल परिवार वालों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। तनाव के कारण आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। घर के कामों में आपका सहयोग वातावरण को अच्छा बनाए रखेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
अंक- 5
रंग- पेस्टल ग्रीन

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए सही समय है। छात्रों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। अगर आप घर का माहौल शांतिपूर्ण रखना चाहते हैं तो किसी बाहरी व्यक्ति को घर में दखल न देने दें। इस समय स्थिति आपके पक्ष में है। सार्वजनिक व्यवहार और संपर्क चैनलों को मजबूत करने पर ध्यान दें। पति-पत्नी के आपसी सहयोग से माहौल अच्छा बना रहेगा।
अंक-3
रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन राशि वाले अष्टमी पर करें ये खास उपाय, जमकर होगी धन की बरसात

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 23, 2023 05:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola