Aaj Ka Rashifal: 23 मई को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: आज यानी 23 मई शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय हैं जिन्हें राशि अनुसार अपनाना शुभ रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal | Aaj Ka Rashifal 23 May| How will be the day of 12 zodiac signs on 23 May | today horoscope | remedies

Aaj Ka Rashifal: 23 मई का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 23 मई शुक्रवार का दिन मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सुबह आप शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है।धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

उदर या नेत्र विकार हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाकर रखें। भाई बहन से तनाव मिलेगा। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी में कठोरता हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

निजी सुख में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्म क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।रिश्तो में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। मैत्री संबंधों में तनाव हो सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले और गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तों में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

विज्ञापन

मकर राशि

पिता अथवा बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें मैं शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जलाएं।

मीन राशि

आर्थिक प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर  दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ