Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही बव करण, बालव करण, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग, रवि योग और विडाल योग रहेगा. इसके अलावा आज मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी और देवी छिन्नमस्ता को समर्पित माघ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन भी है. 9 ग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे.
वहीं, चंद्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 23 जनवरी 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
आज किसी से भी विवाद न करें. साथ ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें. आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी.
वृषभ राशि:
आज आपकी पढ़ाई में रुचि कम रहेगी. साथ ही पैरों में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे. इसके अलावा उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं. आज आपके व्यय में वृद्धि होगी. साथ ही तनाव तथा चिंता आपके ऊपर हावी रहेगी.
मिथुन राशि:
व्यवसाय के काम के चक्कर में यात्रा करनी पड़ सकती है. दिन खत्म होने से पहले प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. आज आपको घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी. मिथुन राशि वालों को आज बकाया की वसूली हो सकती है.
कर्क राशि:
परिवार में पूछ परख कम होगी, लेकिन पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे. साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार होगा. ऑफिस व घर में तनाव का माहौल है तो वो खत्म होगा.
सिंह राशि:
नए लोगों से संभलकर मित्रता करें. आज किसी देव स्थान पर भ्रमण करने का मौका मिलेगा. साथ ही धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. आज किया हुआ निवेश शुभ रहेगा. दिनभर आप दुर्घटना और विवाद से बचे रहेंगे.
कन्या राशि:
दिन की शुरुआत में आलस आपके ऊपर हावी रहेगा. दिन खत्म होने से पहले संतों का सानिध्य मिलेगा. आज वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें और किसी से भी विवाद करने से बचें.
तुला राशि:
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. साथ ही गृहस्थ सुख मिलेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रोफेशनल कार्य में बाधा उत्पन्न होना संभव है. आज मकान बदलने से लाभ होगा.
वृश्चिक राशि:
आज संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे. साथ ही कार्यस्थल में उन्नति होगी. आज किया निवेश लाभदायक रहेगा.
धनु राशि:
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे. विद्यार्थी वर्ग को किसी कार्य में सफलता मिलेगी. आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. अनाज में निवेश करना शुभ रहेगा.
मकर राशि:
आज नए वस्त्र की प्राप्ति होना संभव है. दिन खत्म होने से पहले कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, नौकरी में अधिक प्रयास करना होगा.
कुंभ राशि:
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद करने से बचें. आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले धन लाभ हो सकता है.
मीन राशि:
बड़ों की बात मानेंगे तो अच्छा रहेगा. पुराने मित्र व संबंधी से मुलाकात होना आज संभव है. उम्मीद है कि आज आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines